दिल्ली में बच्चों की तस्करी करने वाले गैंग का भंडाफोड़: 3 नवजात बरामद, वार्ड बॉय सहित 7 गिरफ्तार; 4-5 लाख में सौदा करते थे

नई दिल्ली1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
CBI ने दिल्ली के केशवपुरम स्थित एक घर से तीन नवजात को बचाया है। इनमें दो बच्चे और एक बच्ची है। - Dainik Bhaskar

CBI ने दिल्ली के केशवपुरम स्थित एक घर से तीन नवजात को बचाया है। इनमें दो बच्चे और एक बच्ची है।

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने देश भर में बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जांच एजेंसी ने शुक्रवार (5 अप्रैल) को दिल्ली और हरियाणा में 7 जगहों पर रेड की थी। इस दौरान दिल्ली के केशवपुरम स्थित एक घर से तीन नवजात को बचाया है।

इनमें दो लड़के हैं, जिनमें एक डेढ़ दिन और दूसरा 15 दिन का है। एक बच्ची लगभग एक महीने की है। CBI ने एक अस्पताल के वार्ड बॉय सहित 7 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें कई महिलाएं शामिल हैं।

CBI सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों को NCR के इलाकों से पकड़ा गया है। ये लोग ब्लैक मार्केट में नवजात बच्चों का सामान की तरह सौदा करते थे। एक बच्चे के लिए लगभग 4 से 5 लाख रुपए में डील होती थी। अकेले मार्च में लगभग 10 बच्चे बेचे गए हैं।

सर्च ऑपरेशन के दौरान 5.5 लाख कैश, कई दस्तावेज सहित आपत्तिजनक सामान बरामद किये हैं। CBI बच्चों की तस्करी मामले में कई राज्यों में जांच कर रही है। बच्चों की खरीद-फरोख्त गिरोह में देश के कई बड़े अस्पताल जांच के दायरे में आ गए हैं।

खबरें और भी हैं…