दिल्ली में तापमान 6 डिग्री, विजिबिलिटी 400 मीटर पहुंची: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में आज से बर्फबारी के आसार; MP-छत्तीसगढ़ में ठंड से राहत की संभावना

  • Hindi News
  • National
  • Weather Update; Jammu Kashmir Snowfall | Rajasthan Delhi UP MP Cold Wave

नई दिल्ली28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के राज्यों में क्रिसमस से पहले ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में गुरुवार (21 दिसंबर) की रात में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अक्षरधाम, चाणक्यपुरी सहित कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी 400 तक पहुंच गई।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में आज और कल बर्फबारी होने का अनुमान जताया है। क्रिसमस से पहले पर्यटकों की बर्फ देखने की चाहत पूरी हो सकती है। हालांकि, बर्फबारी से पहाड़ों पर तापमान और गिरेगा।

इधर, मध्य-प्रदेश में 25 दिसंबर से पहले तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। इससे ठंड में कमी आएगी। पिछले 3 से 4 दिन में राज्य के कई इलाकों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया था।

छत्तीसगढ़ में आज से हवा की दिशा में बदलाव होगा। इसके कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 23 और 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और उत्तराखंड में भी 23 दिसंबर को हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

राज्यों में मौसम का हाल…

MP में कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत: 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा रात का टेम्प्रेचर

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में पिछले 3-4 दिन में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया था। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में पिछले 3-4 दिन में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया था। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।

उत्तर भारत से आई बफीर्ली हवाओं की वजह से पिछले 3-4 दिन से मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई थी। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रात का टेम्प्रेचर 3 से 4 डिग्री तक लुढ़क गया, जबकि दिन में सर्द हवाओं ने कंपकपा दिया।

हालांकि, अगले कुछ दिनों तक ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। इससे पहले गुरुवार को ग्वालियर, टीकमगढ़-मलाजखंड सबसे ठंडे रहे। प्रदेश के कई इलाकों में पिछले 3 से 4 दिन में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया था। ​​​​​​​पूरी खबर पढ़ें…

बिहार में आज से बदलेगा हवा का रुख, अगले पांच दिन तक 2-3 डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना

बिहार में शुक्रवार (22 दिसंबर) से हवा की दिशा में बदलाव हाेने की संभावना है। उत्तर बिहार समेत राज्य के अधिकांश जगहों में पछुआ की जगह पुरवैया हवा चलेगी।

बिहार में शुक्रवार (22 दिसंबर) से हवा की दिशा में बदलाव हाेने की संभावना है। उत्तर बिहार समेत राज्य के अधिकांश जगहों में पछुआ की जगह पुरवैया हवा चलेगी।

बिहार में मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव जारी है। कई दिन से जारी पछुआ हवा के साथ ठंड और कंपकंपी में अगले पांच दिन के दौरान कमी आएगी, क्योंकि बंगाल की खाड़ी समेत अन्य समुद्री इलाकों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन का सिस्टम बनने से हवा का रुख बदलेगा।

अभी राज्यभर में पछुआ हवा का प्रवाह जारी है। शुक्रवार से हवा की दिशा में बदलाव हाेने की संभावना है। उत्तर बिहार समेत राज्य के अधिकांश भागों में पछुआ की जगह पुरवैया चलेगी। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल में आज-कल बारिश बर्फबारी: व्हाइट क्रिसमस की बंधी आस; पहाड़ों पर लौटेगी ठंड​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इससे पहाड़ों पर अगले 48 घंटे तक बारिश-बर्फबारी के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की मानें तो 22 और 23 दिसंबर को अधिक ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि अन्य इलाकों में बारिश हो सकती है।

इससे पहाड़ों पर फिर से ठंड लौटेगी। देशभर के पर्यटकों को भी इससे व्हाइट क्रिसमस की आस बंध गई है। हालांकि क्रिसमस वाले दिन मौसम साफ है, लेकिन आज या कल अच्छी बर्फबारी होती है तो देशभर से क्रिसमस पर प्रदेश आने वाले पर्यटकों की बर्फ देखने की चाहत पूरी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…