दिल्ली दंगा केस में 6 लोगों पर आरोप तय: 8 धाराओं में केस, दंगे के 3 साल बाद फरवरी में पहली चार्जशीट आई

  • Hindi News
  • National
  • Case In 8 Streams, First Charge Sheet Came In February After 3 Years Of Riots

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
CAA प्रोटेस्ट के बाद फरवरी 2020 को दिल्ली में सांप्रदायिक दंगे भड़क गए। दंगों में 53 लोग मारे गए थे। साथ ही कई दुकानें और घर जलकर खाक हो गए थे। - Dainik Bhaskar

CAA प्रोटेस्ट के बाद फरवरी 2020 को दिल्ली में सांप्रदायिक दंगे भड़क गए। दंगों में 53 लोग मारे गए थे। साथ ही कई दुकानें और घर जलकर खाक हो गए थे।

दिल्ली की कड़कड़दूमा कोर्ट ने 31 जुलाई को 6 लोगों पर आरोप तय किए है। इन 6 लोगों पर दंगे करने, दुकानों में तोड़फोड़ और फर्नीचर में आग लगाने का आरोप है। इन लोगों पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी थाने में मामला दर्ज हुआ था। दिल्ली में 2020 में दंगे हुए थे।

एडिशनल सेशन जज (ASJ) पुलस्त्य प्रमाचला ने राजेंदर झा, तजवीर चौधरी, राजेश झा, गोविंद सिंह, पीतांबर झा, देवेंदर कुमार उर्फ मोनू पंडित के खिलाफ आरोप तय किए है।

जांच के बाद 2 फरवरी 2023 कोर्ट में को पहली चार्जशीट दाखिल की गई। ASJ पुलस्त्य प्रमाचला ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस बनता है। ये धाराएं 147- दंगा करने, 148- खतरनाक हथियारों से दंगा करने, 149- गैरकानूनी तरीके से इकट्ठा होने, 188- किसी अफसर द्वारा जारी आदेश का उल्लंघन, 392- डकैती, 427- आग या विस्फोटक का इस्तेमाल, 436- आग या विस्फोटक पदार्थ से संपत्ति को नुकसान पहुंचाना है।

आरोपियों के खिलाफ 4 शिकायतें दर्ज हुई थी

मामले की शिकायत अल्का गुप्ता नाम की महिला ने की थी। गुलजार, विकास शर्मा और मोहम्मद इरशाद ने भी ऐसी ही शिकायत की थी। इन तीनों शिकायतों को पहली शिकायत में जोड़ दिया गया। जांच के बाद 22 मार्च 2022 को चार्जशीट आई। चार्जशीट में इन 6 आरोपियों के खिलाफ 8 धाराओं केस दर्ज हुआ। स्पेशल पब्लिक प्रॉसीक्यूटर नितिन राय शर्मा दिल्ली पुलिस की ओर से कोर्ट में पेश हुए । आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत पेश किए।

अब समझिए, क्या था मामला

इन 6 आरोपियों ने अल्का गुप्ता, गुलजार, विकास, और अल्ताफ नाम के लोगों के राम प्रसाद मार्केट स्थित दुकानों में तोड़फोड़ की थी। इनके पास हथियार थे और दंगाई भीड़ का हिस्सा थे। यहा अल्का की बर्तन दुकान थी, गुलजार और अल्ताफ का सलून था। इन पर दुकान में तोड़फोड़ और आग लगाने का आरोप है।

जानें क्या है दिल्ली दंगा, 755 लोगों पर FIR

दिल्ली में 23 फरवरी 2020 को शुरू हुआ दंगा 26 फरवरी को जाकर थमा था। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुए इस दंगे में 53 लोगों की जान चली गई थी। दंगे में 581 लोग घायल हुए थे। दिल्ली के जाफराबाद, सीलमपुर, भजनपुरा, ज्योति नगर, करावल नगर, खजूरी खास, गोकुलपुरी, दयालपुर और न्यू उस्मानपुर समेत 11 पुलिस स्टेशन के इलाकों में दंगाइयों ने जमकर उत्पात मचाया था। मामले की जांच के लिए 3 एसआईटी गठित की गई थी। इस दौरान 1818 लोग गिरफ्तार हुए थे।

मामले से जुड़़ी दैनिक भास्कर की और खबरें पढ़े…

दिल्ली दंगा 2020 केस – बाप-बेटा दोषी करार

दिल्ली पूरी खबर पढ़ें…

पीछे बचे बुजुर्ग मां-बाप, बेवा बीवियों और अनाथ बच्चों के सवाल; दिल्ली दंगों के 3 साल

26 फरवरी 2020 का दिन था, 30 साल के आमिर खान और 19 साल का हाशिम अली UP से दिल्ली के पुराने मुस्तफाबाद अपने घर लौट रहे थे। 23 फरवरी से ही इलाके में दंगा भड़का हुआ था। शाम के 5 बजे घर पहुंचने से ठीक पहले ही उन्हें एक भीड़ ने घेर लिया। नंगा किया और पीट-पीटकर मार डाला। लाशों को उनकी बाइक समेत जलाया और पास ही नाले में फेंक दिया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…