दरोगा को बदमाशों ने सीने में गोली मारी: आर-पार हुई बुलेट…ICU में भर्ती; चोरी की गाड़ी पकड़ने के लिए 10 KM पीछा किया

मेरठ9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
दरोगा मुनेश को गंभीर हालत में गाजियाबाद के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - Dainik Bhaskar

दरोगा मुनेश को गंभीर हालत में गाजियाबाद के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मेरठ में सोमवार देर रात बदमाशों ने चौकी प्रभारी मुनेश सिंह के सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह गिर पड़े। काफी खून बह गया। पुलिसकर्मी आनन-फानन में चौकी प्रभारी को अस्पताल ले गए। फिलहाल, उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उनका गाजियाबाद के कौशांबी स्थित मैक्स हॉस्पिटल में ICU में इलाज चल रहा है।

दरोगा के सीने से गोली आर-पार हुई है। मंगलवार को उनका ऑपरेशन