तेलंगाना में सीमेंट फैक्ट्री की लिफ्ट गिरी: नीचे काम कर रहे 5 मजदूरों की मौत; घायलों में ज्यादातर यूपी-बिहार के

सूर्यापेट9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

तेलंगाना के सूर्यापेट में बनी एक सीमेंट फैक्ट्री में लिफ्ट गिरने से वहां काम कर रहे 5 मजदूरों की मौत हो गई। लिफ्ट चौथी मंजिल से गिरी। हादसे में कई लोग घायल भी हो गए। सूर्यापेट के मेलाचेरुवु गांव में माय होम सीमेंट फैक्ट्री बनी है। वहां नई कंस्ट्रक्शन यूनिट में काम चल रहा था, तभी ये घटना हुई।

लोकल रिपोर्ट्स के मुताबिक मलबे में अभी कई और मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। घायलों में कई लोग यूपी और बिहार के हैं।

गैस कटर से काटा जा रहा मलबा
घायलों को निकालने के लिए लिफ्ट के मलबे को गैस कटर की मदद से काटा जा रहा है। फैक्ट्री प्रशासन ने घायल मजदूरों की संख्या पर चुप्पी साध रखी है। कुछ घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

घायलों को निकालने के लिए पुलिस और प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

छठे फ्लोर पर चल रहा था काम
रिपोर्ट्स के मुताबिक माय होम सीमेंट फैक्ट्री की यूनिट-4 में नया कंस्ट्रक्शन हो रहा था। वहां 5 मंजिल बन चुकी थी। मजदूर लिफ्ट में छठी मंजिल के लिए कंक्रीट मिक्स्चर ले जा रहे थे।

तकनीकी खराबी आने के बाद लिफ्ट चौथी मंजिल पर फंस गई। लिफ्ट में जा रहे मजदूरों ने इसे ठीक करने की कोशिश की, लेकिन लिफ्ट नीचे गिर गई।

पिछले साल रिजेक्ट हो गई थी यूनिट-4 बनाने की परमिशन
मेलाचेरूवरू पंचायत ने पिछले साल जुलाई में माय होम सीमेंट फैक्ट्री में यूनिट-4 बनाने की परमिशन खारिज कर दी थी। मीटिंग में फैक्ट्री प्रशासन से कहा गया था कि प्रोजेक्ट के 5% के बराबर राशि गांव के विकास के लिए रिलीज की जाए। जब तक फैक्ट्री फंड नहीं देगी, तब तक उसे कंस्ट्रक्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

लिफ्ट हादसे से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ें…

ग्वालियर में लिफ्ट टूटकर गिरी, 11 घायल

ग्वालियर में एक मल्टी “होम डेकोर’ की लिफ्ट दूसरी मंजिल से नीचे आ गिरी है। हादसे के समय लिफ्ट में 10 मजदूर और मल्टी का मालिक सवार थे। हादसे में सभी 11 लोगों को गंभीर चोट लगी है। इनमें से दो मजदूरों की हालत नाजुक है। घटना रविवार रात मॉडल टाउन सिटी के सामने की है। पढ़ें पूरी खबर…

गाजियाबाद में 7वीं मंजिल से लिफ्ट गिरी

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित औरा कायमेरा सोसाइटी की लिफ्ट सातवीं मंजिल से गिर गई। इसमें एक वृद्धा घायल हो गई। जबकि अन्य पांच सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं। पूरी फैमिली करीब 25 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही। लिफ्ट में धुआं भरने से उनकी हालत तक खराब होने लगी। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…