तेलंगाना भाजपा की 52 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी: 4 में से 3 सांसदों को टिकट; पैगंबर मोहम्मद पर बोलने वाले राजा भी चुनाव लड़ेंगे

नई दिल्ली/हैदराबादकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और मतों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। - Dainik Bhaskar

तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और मतों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 52 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट आज जारी कर दी है। पार्टी ने राज्य में अपने 4 में से 3 सांसदों को टिकट दिया है। इनमें करीमनगर से सांसद और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को करीमनगर से टिकट दिया है।

इसके अलावा सांसद सोयम बापू राव को बोआथ और धर्मापूरी अरविंद को कोरातला से प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के चौथे सांसद केंद्रीय मंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्‌डी को लेकर अभी कोई फैसला नहीं आया है।

पार्टी ने राज्य के फायर ब्रांड हिन्दूवादी नेता टी राजा सिंह को गौशमहल से प्रत्याशी बनाया है। टी राजा तेलंगाना में भाजपा के इकलौते विधायक हैं। उन्हें अगस्त 2022 में पार्टी ने सस्पेंड किया था। टी राजा पर धार्मिक भवनाओं को भड़काने का आरोप लगा था।

उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर अपमानजनक कमेंट किया था। उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। जिसके बाद वह पार्टी से सस्पेंड कर दिए गए थे। अब आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने उनकी सदस्यता बहाल कर दी है। इनके अलावा 13 महिलाओं को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है।

तेलंगाना में कांग्रेस 55 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी
कांग्रेस 15 अक्टूबर को तेलंगाना में 55 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल 16 जनवरी 2024 को खत्म होने वाला है। 119 सीटों वाले तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग होगी। यहां पिछली बार दिसंबर 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे और तेलंगाना राष्ट्र समिति ने सरकार बनाई थी। चंद्रशेखर राव दूसरी बार सीएम बने थे।

खबरें और भी हैं…