डोंबिवली बॉयलर ब्लास्ट- फैक्ट्री मालिकों पर FIR, आरोपी फरार: रॉ मैटेरियल स्टोरेज में लापरवाही, जिससे धमाका हुआ; अब तक 9 की मौत

  • Hindi News
  • National
  • Thane Dombivli MIDC Chemical Factory Boiler Blast Update | Maharashtra News

ठाणे17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
राज्य उद्योग और श्रम विभाग ने बताया कि कारखाने में बॉयलर इंडियन बॉयलर एक्ट 1950 के तहत रजिस्टर्ड नहीं था। - Dainik Bhaskar

राज्य उद्योग और श्रम विभाग ने बताया कि कारखाने में बॉयलर इंडियन बॉयलर एक्ट 1950 के तहत रजिस्टर्ड नहीं था।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। पुलिस ने केमिकल फैक्ट्री अमुदन केमिकल प्राइवेट लिमिटेड के मालिकों और स्टॉफ के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमें बनाई हैं। तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, कंपनी ने रॉ मैटेरियल के स्टोरेज में लापरवाही बरती, जिससे केमिकल ब्लास्ट हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि छोटे-छोटे लगातार तीन धमाके हुए थे। ये इतने तेज थे कि लगभग 3 किमी तक सुनाई दिए। आसपास की इमारतों के शीशों में दरारें आ गईं। वहीं, विस्फोट की वजह से आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।

राज्य के इंडस्ट्रीज मिनिस्टर उदय सामंत के मुताबिक, यह फैक्ट्री बंद थी। मरने वालों में ज्यादातर लोग पास की फैक्ट्री के हैं। हादसे के वक्त वे उसमें काम कर रहे थे। राज्य उद्योग और श्रम विभाग ने एक बयान जारी कर कहा कि कारखाने में बॉयलर इंडियन बॉयलर एक्ट 1950 के तहत रजिस्टर्ड नहीं था।

फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद की 7 तस्वीरें

घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ लग गई थी।

घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ लग गई थी।

बॉयलर फटने के बाद काला धुआं फैल गया।

बॉयलर फटने के बाद काला धुआं फैल गया।

धमाका इतना तेज था कि आस-पास की कई बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हुई हैं।

धमाका इतना तेज था कि आस-पास की कई बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हुई हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने तस्वीर शेयर करके बताया कि उनके घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।

सोशल मीडिया पर लोगों ने तस्वीर शेयर करके बताया कि उनके घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।

कंपनी के पास स्थित घर को नुकसान पहुंचा। कांच की खिड़कियां टूट गईं।

कंपनी के पास स्थित घर को नुकसान पहुंचा। कांच की खिड़कियां टूट गईं।

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया।

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया।

हादसे में 60 लोग घायल हुए, सभी का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

हादसे में 60 लोग घायल हुए, सभी का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

फडणवीस बोले- 8 लोग सस्पेंड
डोंबिवली आग की घटना पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 23 मई को ट्वीट किया था। उन्होंने कहा कि डोंबिवली की केमिकल कंपनी में बॉयलर विस्फोट की घटना दुखद है। मामले में 8 लोगों को निलंबित कर दिया गया है।

श्रीकांत शिंदे बोले- अगले 6 महीने में ऐसी केमिकल फैक्ट्री को बाहर शिफ्ट करेंगे
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे भी घटना स्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम घायलों का इलाज करवा रहे हैं। ऐसी घटनाएं हो रोकने के लिए हम अगले 6 महीने में केमिकल फैक्ट्रियों को रहवासी इलाके से बाहर शिफ्ट करेंगे। महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा कि फैक्ट्री काफी महीनों से बंद पड़ी थी। कुछ दिन पहले ही इसे शुरू किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें …

हरियाणा में चलती बस में आग, 10 श्रद्धालु जिंदा जले, 25 से ज्यादा झुलसे

हरियाणा में शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग लग गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 25 से अधिक बुरी तरह झुलस गए। 8 लोगों की मौत मौके पर ही हुई, 2 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों ने बताया है कि हादसा नूंह जिले में तावड़ू गांव के पास हुआ। बस में 64 लोग सवार थे। ये सभी आपस में रिश्तेदार हैं और पंजाब-चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। वे मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे थे। आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें …

खबरें और भी हैं…