जेपी नड्‌डा, अमित मालवीय और बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ FIR: कर्नाटक कांग्रेस का आरोप- भाजपा ने SC-ST समुदाय को भड़काने वाली पोस्ट की

  • Hindi News
  • National
  • Karnataka BJP Controversial Video; Amit Malviya JP Nadda | Lok Sabha Election

बेंगलुरु2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय और कर्नाटक भाजपा यूनिट के प्रमुख बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ कर्नाटक कांग्रेस ने FIR दर्ज कराई है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए SC-ST समुदाय के लोगों को डराने की कोशिश की है, ताकि वे एक खास कैंडिकेट के लिए वोट न करें।

रविवार को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इलेक्शन कमीशन और बेंगलुरु पुलिस के पास आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, भाजपा नेताओं के खिलाफ रेप्रिजेंटन ऑफ पीपुल्स एक्ट और IPC के सेक्शन 505 (2) (समुदायों के बीच नफरत, दुश्मनी या बैर बढ़ाने के लिए बयान देना) के तहत केस दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए एनिमेटिड वीडियो पर हुआ विवाद
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एंड कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन रमेश बाबू ने शिकायत में लिखा है कि कहा कि जिस पोस्ट की बात हो रही है, वह एक एनिमेटिड वीडियो था। इसमें राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के ऐनिमेटिड किरदार दिखाए गए थे।

इस क्लिप में SC,ST, OBC समुदायों को एक घोंसलें में अंडों की तरह दिखाया गया है और ऐसा बताया गया है कि राहुल गांधी मुस्लिम समुदाय नाम का एक बड़ा अंडा इस घोंसलें में रख रहे हैं। वीडियो में ऐसा दिखाने की कोशिश की गई है कि सारे फंड्स मुस्लिम समुदाय वाले अंडे से निकले चूजे को खिलाए जा रहे हैं, और यह चूजा बाद में SC, ST और OBC समुदाय को घोंसले से बाहर कर रहा है।

ये वीडियो कर्नाटक भाजपा के X अकाउंट पर 4 मई को पोस्ट किया गया था।

ये वीडियो कर्नाटक भाजपा के X अकाउंट पर 4 मई को पोस्ट किया गया था।

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष बोले- भाजपा ने SC/ST समुदाय का अपमान किया
रमेश बाबू ने कहा कि कर्नाटक भाजपा ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर यह वीडियो पोस्ट किया था, जिससे पता चलता है कि भाजपा दिखाना चाहती है कि कांग्रेस मुस्लिम समुदाय को ज्यादा तवज्जो देता है। ऐसा करके भाजपा वोट पाना चाहती है। लेकिन, भाजपा के इस एक्शन से भाजपा के राष्ट्रीय अधक्ष जेपी नड्‌डा, सोशल मीडिया हेड अमित मालवीय और कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष और सोशल मीडिया इनचार्ज बीवाई विजयेंद्र यह SC-ST समुदाय को अपमानजनक तरीके से दिखाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि वीडियो में SC-ST समुदाय को मुस्लिम समुदाय से किक पड़ते हुए दिखाकर भाजपा SC-ST समुदाय के लोगों को कांग्रेस के कैंडिडेट को वोट करने से रोकना चाहती है। भाजपा यह दिखाना चाहती है कि अगर SC-ST समुदाय ने कांग्रेस के कैंडिडेट को वोट किया तो उनके हिस्से के फंड्स को कांग्रेस मुस्लिमों में बांट देगी। भाजपा का यह एक्शन SC/ST प्रिवेंशन ऑफ एट्रॉसिटीज एक्ट, 1989 के तहत दंडनीय है।

ये खबरें भी पढ़ें…

अमित शाह फेक वीडियो केस में कांग्रेस सदस्य गिरफ्तार:पुलिस बोली- अरुण रेड्डी ने फोन से सबूत डिलीट किए, वीडियो फैलाने में उसकी भूमिका अहम

दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फेक वीडियो मामले में शुक्रवार को कांग्रेस के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अरुण रेड्डी के रूप में की गई है। वह तेलंगाना में कांग्रेस के सोशल मीडिया विंग का नेशनल कोऑर्डिनेटर है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि अरुण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्पिरिट ऑफ कांग्रेस नाम का अकाउंट चलाता है। उसने अमित शाह का फेक वीडियो फैलाने में अहम भूमिका निभाई। आरोपी ने अपने फोन से अहम सबूत भी डिलीट किए हैं। उसके फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…