जापान के विदेश मंत्री हयासी भारत दौरे पर: 5 साल में 3 लाख करोड़ के इन्वेस्टमेंट की बात कही, मेट्रो में भी बैठे

नई दिल्ली25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और जापान के विदेश मंत्री योशिमाशा हयासी ने 28 जुलाई को इंडिया-जापान फोरम अटेंड किया। - Dainik Bhaskar

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और जापान के विदेश मंत्री योशिमाशा हयासी ने 28 जुलाई को इंडिया-जापान फोरम अटेंड किया।

जापान के विदेश मंत्री योशिमाशा हयासी दो दिन के भारत दौरे पर है। उन्होंने शुक्रवार (28 जुलाई) को दिल्ली मेट्रो में सवारी की। इसकी तस्वीरें जापान के विदेश मंत्रालय ने शेयर की है। इस दौरान उनके साथ स्टाफ और सिक्योरिटी मौजूद रहे।

जापान के विदेश मंत्री हयासी भारत दौरे पर मेट्रो में सवारी की। जापान के विदेश मंत्रालय के डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी युकीकी ओकाने ने बताया कि योशिमाशा हयासी ने दिल्ली में 3 से 4 मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो में बैठे।

जापान के विदेश मंत्री हयासी भारत दौरे पर मेट्रो में सवारी की। जापान के विदेश मंत्रालय के डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी युकीकी ओकाने ने बताया कि योशिमाशा हयासी ने दिल्ली में 3 से 4 मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो में बैठे।

जापान के विदेश मंत्री योशिमाशा हयासी 27 जुलाई को ही दिल्ली पहुंचे। वह भारत के दो दिन के दौरे पर है। इस साल उनकी यह दूसरी भारत यात्रा है। इससे पहले वे क्वाड देशों की बैठक में मार्च 23 में भारत आए थे।

तस्वीर में मेट्रो सवारी के लिए खुद टोकन लेते दिखाई दे रहे है।

तस्वीर में मेट्रो सवारी के लिए खुद टोकन लेते दिखाई दे रहे है।

भारत- जापान में यह 15वीं रणनीतिक वार्ता है, जिसमें दोनों देशों की वैश्वेविक भागीदारी की बात की जा रही है। दरअसल, जापान के विदेश मंत्री हयासी साउथ एशियाई देशों के समूह का दौरा कर रहे है।

इंडिया- जापान फोरम में हिस्सा लिया

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और जापान के विदेश मंत्री योशिमाशा हयासी इंडिया-जापान फोरम अटेंड किया। कार्यक्रम के दौरान एस जयशंकर ने कहा कि जापान भारत के लिए काफी मायने रखता है। जापान ने पिछले कुछ सालों में टेक्नोलॉजी में गजब की ग्रोथ की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत काफी तरक्की कर रहा है।

जापान के विदेश मंत्री योशिमाशा हयासी गुरुवार को दिल्ली पहुचें।

जापान के विदेश मंत्री योशिमाशा हयासी गुरुवार को दिल्ली पहुचें।

जयशंकर ने जापान की तारीफ करते हुए ये भी कहा कि जापान और भारत के बीच नेचुरल पार्टनरशिप है। सही मायनों में जापान ने भारत में रेवोल्यूशन लाने का काम किया है। इसमें सुजुकी का अहम योगदान है। हम इसमें मेट्रो, हाईस्पीड ट्रेन, उभरती हुई टेक्नोलॉजीज और सेमी कंडक्टर्स का जिक्र कर सकते हैं।

जापान का भारत में 2022 से 27 तक 5 ट्रिलियन येन का इन्वेस्टमेंट

जापान 2022 से लेकर 2027 तक 5 ट्रिलियन येन यानी 3 लाख 20 हजार करोड़ रुपए तक का इन्वेस्टमेंट करेगा। इसमें टेक्नोलॉजी, सेमी कंडक्टर्स और डिजिटल पर इंफ्रास्ट्रचर (DPI) निवेश के क्षेत्र होंगे।

दोनों नेताओं ने G-20 और G-7 की अध्यक्षता पर बातचीत हुई। हिमालय और माउंट फूजी को जोड़ने की थीम को लेकर भारत- जापान – भारत 2023 में टूरिज्म एक्सचेंज पर बातचीत हुई। दोनों देशों की तीनों सैन्य अभ्यास को नियमित तौर पर करेगी। साथ ही हथियारों की भी टेस्टिंग की जाएगी।

दैनिक भास्कर की ये खबरें पढ़ें…

विदेश मंत्री जयशंकर ने कनाडा से कहा- यह हमारे रिश्तों के लिए ठीक नहीं

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कनाडा में इंदिरा गांधी के हत्याकांड पर निकाली गई खालिस्तानियों की झांकी पर भी एतराज जताया। जयशंकर ने कहा- ये दोनों देशों के रिश्तों के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा- हमें समझ नहीं आ रहा है वहां ऐसा क्यों होने दिया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

विदेशी मंत्री एस जयशंकर संगोष्ठी में हुए शामिल, प्रबुद्ध जनों को किए संबोधित

वाराणसी पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…