जम्मू में पिछले साल घुसपैठ की एक भी घटना नहीं: BSF के IG बोले- पाकिस्तान ने हमास जैसा हमला किया तो भारत मुंहतोड़ जवाब देगा

श्रीनगर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
BSF के IG डीके बूरा ने पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। - Dainik Bhaskar

BSF के IG डीके बूरा ने पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी।

जम्मू में BSF फ्रंटियर के इंस्पेक्टर जनरल (IG) डीके बूरा ने मंगलवार को दावा किया कि पिछले साल जम्मू में इंटरनेशनल बॉर्डर पर घुसपैठ की एक भी घटना नहीं हुई। दो-तीन बार घुसपैठ की कोशिशें हुई थीं, लेकिन सभी को नाकाम कर दिया गया।

डीके बूरा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- अगर भारत में पाकिस्तान की तरफ से हमास की तरह एयर स्ट्राइक हुए तो भारत इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। नापाक इरादे रखने वाले लोग भारत की मिट्टी पर कदम नहीं रख पाएंगे।

वहीं पाकिस्तान की तरफ से लगातार हो रहे सीजफायर उल्लंघन पर डीके बूरा ने कहा- हाल के दिनों में ऐसी तीन घटनाएं हुई हैं। तीनों बार BSF ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। हमारी कार्रवाई से पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुंचा है।

डीके बूरा ने बताया कि सीजफायर का मकसद आतंकवादियों को भारत में भेजना नहीं है। बल्कि इसका उद्देश्य अलग है, जिसका सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं किया जा सकता है।

पाकिस्तान ने पिछले दो महीने में 3 बार सीजफायर तोड़ा
इस साल अक्टूबर और नवंबर में पाकिस्तान ने तीन बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। सबसे पहले 17 अक्टूबर को पाक रेंजर्स की तरफ से फायरिंग की गई थी। इसमें दो BSF जवान घायल हुए थे।

दूसरी बार 26 अक्टूबर को जम्मू के अरनिया और सुचेतगढ़ सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स की फायरिंग में BSF का एक जवान और एक महिला घायल हो गई।

इसके बाद जम्मू-कश्मीर के रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बने नयनपुर पोस्ट पर 8 नवंबर को पाकिस्तान की ओर से फायरिंग हुई। इसमें BSF के एक जवान की मौत हो गई थी।

ये खबरें भी पढ़ें…

जम्मू में पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग:BSF जवान की मौत; तीन हफ्ते में तीसरी बार सीजफायर उल्लंघन

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में 8 नवंबर को पाकिस्तान की ओर से फायरिंग हुई। BSF अधिकारी ने बताया कि रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बने नयनपुर पोस्ट पर गोलीबारी हुई, जिसमें BSF का एक जवान घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

जम्मू के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान की फायरिंग में दो BSF जवान घायल:2021 के शांति समझौते के बाद पहली बार सीजफायर तोड़ा

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर 17 अक्टूबर को पाक रेंजर्स की तरफ से फायरिंग की गई। जिसमें दो BSF जवान घायल हो गए। BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) PRO के मुताबिक, यह घटना इंटरनेशनल बॉर्डर पर सुबह 8:15 बजे हुई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…