जम्मू-कश्मीर से उत्तराखंड तक भारी बर्फबारी: दिल्ली में 5 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान; अमृतसर में कोल्ड वेव, घने कोहरे से ठंड बढ़ी

नई दिल्ली13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अमृतसर में कोल्ड वेव के चलते लोग अलाव जलाते नजर आए हैं। यहां पर टेम्प्रेचर 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। - Dainik Bhaskar

अमृतसर में कोल्ड वेव के चलते लोग अलाव जलाते नजर आए हैं। यहां पर टेम्प्रेचर 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

आधा दिसंबर बीत जाने के बाद अब जाकर मौसम में ठंडक बढ़ी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से बर्फबारी के चलते पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में ठंड बढ़ गई है।

दिल्ली में शुक्रवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में शिमला से भी ज्यादा ठंड है। शिमला में आज न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

IMD के मुताबिक, हरियाणा का हिसार भारत के मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम 4.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। भारत के अधिकांश हिस्सों में ठंड के कारण विजिबिलिटी 500 मीटर से भी कम रही।

दिल्ली के सफदरजंग में शुक्रवार को टेम्प्रेचर 4.9°C दर्ज किया गया, जो इस सीजन में दिल्ली का सबसे निचला स्तर रहा है।

दिल्ली के सफदरजंग में शुक्रवार को टेम्प्रेचर 4.9°C दर्ज किया गया, जो इस सीजन में दिल्ली का सबसे निचला स्तर रहा है।

दिल्ली-पंजाब में घना कोहरा, यूपी, MP में भी कोहरे की चादर
IMD के मुताबिक, दिल्ली के लोधी रोड, आयानगर, कर्तव्य पथ सहित कई इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा। शुक्रवार की सुबह पंजाब के अमृतसर में भी घने कोहरे की चादर छाई रही। यहां पर मिनिमम टेम्प्रेचर 6 डिग्री सेल्सियस रहा। कोल्ड वेव के चलते अमृतसर के लोग अलाव जलाते नजर आए हैं।

IMD ने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी, एमपी, बिहार,असम, मेघालय, उत्तरी राजस्थान और त्रिपुरा में भी मीडियम कोहरा छाया रहा। दिल्ली मे अगले चार दिनों तक हल्का कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।

इस सप्ताह के दौरान इन सभी एरिया के तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि, अगले सप्ताह के दौरान देश के कुछ हिस्सों में मिनिमम तापमान में गिरावट की उम्मीद है।

दिल्ली में AQI स्तर गुरुवार को 326 पर रहा, शुक्रवार में इसमें सुधार आया और शुक्रवार को 'बहुत खराब' से 'खराब' की लिस्ट में पहुंचा।

दिल्ली में AQI स्तर गुरुवार को 326 पर रहा, शुक्रवार में इसमें सुधार आया और शुक्रवार को ‘बहुत खराब’ से ‘खराब’ की लिस्ट में पहुंचा।

गुरुवार को दिल्ली का AQI रहा 326
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली में 14 दिसंबर को AQI ‘बहुत खराब’ (326) रहा। शुक्रवार (आज) इसमें सुधार हुआ है। ‘बहुत खराब’ से ‘खराब’की लिस्ट में आ गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि, 0 और 50 के बीच एक AQI को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘Satisfactory’, 101 और 200 के बीच ‘Moderate’, 201 और 300 के बीच ‘POOR’, 301 और 400 के बीच ‘Very Poor’ और 401 और 500 के बीच ‘Severe’ माना जाता है।

अन्य राज्यों में मौसम की स्थिति
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन देखा गया है। दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन या लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना थी। साथ ही बताया गया है कि 16 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टर्वेंस के नॉर्थ-वेस्टर्न हिमालयन रीजन को अफेक्ट करने की आशंका है। इसके चलते जम्मू-कश्मीर और लद्दाख एरिया प्रभावित होगा।

यूपी के प्रयागराज में कोल्ड वेव का असर, छाया रहा कोहरा।

यूपी के प्रयागराज में कोल्ड वेव का असर, छाया रहा कोहरा।

केरल, लक्षद्वीप और तमिलनाडु में बारिश की उम्मीद
IMD के मुताबिक, तमिलनाडु में 15 दिसंबर से 17 दिसंबर तक तूफान और भारी बारिश होने की उम्मीद है। 17 दिसंबर को केरल और लक्षद्वीप में भी भारी बारिश होने की आशंका है। अगले दो सप्ताह तक दोनों राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

तमिलनाडु के चेन्नई में शुक्रवार को भारी बारिश हुई।

तमिलनाडु के चेन्नई में शुक्रवार को भारी बारिश हुई।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल…

मध्यप्रदेश में रातें सर्द, उमरिया में तापमान 6.5 डिग्री:राजगढ़ और पचमढ़ी में 8 डिग्री के नीचे आया

मध्यप्रदेश में अब रातें भी सर्द हो गई हैं। गुरुवार-शुक्रवार की रात तेज ठंड रही। खासकर राजगढ़, पचमढ़ी और उमरिया में टेम्प्रेचर 8 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। उमरिया में शुक्रवार की रात को तापमान 6.5, पचमढ़ी में 7.2 डिग्री रहा। दिन के टेम्प्रेचर में जरूर मामूली बढ़ोतरी हुई है, लेकिन उत्तर से सर्द हवाएं आने से ठिठुरन बनी हुई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

बिहार में पटना समेत 17 शहरों का लुढ़का पारा..अलाव के सहारे लोग:7 डिग्री तक गिरा भागलपुर का तापमान

जम्मू-कश्मीर के बर्फ वाले इलाके से होकर बिहार तक पछुआ हवा पहुंच रही है। इसके कारण से सुबह और शाम मौसम काफी सर्द बना हुआ है। पटना समेत 17 शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भागलपुर के सबौर में पारा 7 डिग्री तक पहुंच गया। ठंड के साथ ही हवा भी बेहद खराब हो रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

छत्तीसगढ़: सरगुजा के मैनपाट में कड़ाके की सर्दी, जम गई ओस; छत्तीसगढ़ में 19 दिसंबर के बाद और बढ़ेगी ठंड

छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है। प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहेगा। आज ठंडी और शुष्क हवाओं से रात के तापमान में गिरावट के आसार हैं। गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.7 अंबिकापुर में दर्ज किया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

राजस्थान में तेज सर्दी का अलर्ट:जयपुर, अजमेर, अलवर में तापमान गिरा; कोटा, बारां में सीजन की सबसे ठंडी रात

राजस्थान में सर्दी के तेवर बरकरार है। अजमेर, अलवर, जयपुर समेत कई शहरों में आज तापमान में गिरावट हुई। इधर हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान बढ़कर 1.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बारां में आज सीजन का न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। पाली, बीकानेर में आज न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…