जम्मू-कश्मीर में रामबन-गूल मार्ग धंसा, 24 घरों में दरार आई: 60 हजार लोगों का मुख्य शहर से संपर्क टूटा, बिजली सप्लाई भी ठप्प हुई

रामबन3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सड़क धंसने के कारण पेरनोट का मुख्य शहर से संपर्क टूट गया है। - Dainik Bhaskar

सड़क धंसने के कारण पेरनोट का मुख्य शहर से संपर्क टूट गया है।

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में गुरुवार (25 अप्रैल) को 5 किलोमीटर लंबे रामबन-गूल मार्ग पर सड़क का बड़ा हिस्सा ढह गया। इसके चलते पेरनोट इलाके में मौजूद 24 घरों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गईं। घरों की दीवारें और फर्श दरक गए।

घटना के कारण इलाके में बिजली सप्लाई ठप हो गई और 60 हजार की से ज्यादा रहवासियों का मुख्य शहर से संपर्क टूट गया है। मकानों में दरार आने के बाद 23 घरों के लोगों का रेस्क्यू किया गया और सभी को सुरक्षित स्थान पर ठहराया गया है।

रामबन के डीसी बसीर-उल-हक चौधरी ने कहा कि बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। रामबन-गूल मार्ग पर वाहनों के आवागमन को रोक दिया गया है।

सड़क धंसने के बाद की 6 तस्वीरें…

रामबन-गूल मार्ग मार्ग पर सड़क धंसी।

रामबन-गूल मार्ग मार्ग पर सड़क धंसी।

सड़क पर बड़े-बड़े होल हो गए।

सड़क पर बड़े-बड़े होल हो गए।

सड़क धंसने के कारण मुख्य शहर से पेरनोट इलाके का संपर्क टूट गया है।

सड़क धंसने के कारण मुख्य शहर से पेरनोट इलाके का संपर्क टूट गया है।

दीवारों में आई दरारों के कारण टाइल्स उखड़ गईं।

दीवारों में आई दरारों के कारण टाइल्स उखड़ गईं।

सड़क धंसने के कारण ट्रैफिक रोक दिया गया है।

सड़क धंसने के कारण ट्रैफिक रोक दिया गया है।

घरों के फर्श उखड़ गए हैं। दीवारों पर दरारें आ गई हैं।

घरों के फर्श उखड़ गए हैं। दीवारों पर दरारें आ गई हैं।

एंबुलेंस तैनात की गई, सड़क पर काम शुरू

डीसी बसीर-उल-हक चौधरी ने कहा है कि पेरनोट में मेडिकल हेल्प के लिए एंबुलेंस तैनात की गई है, जिससे परेशानी होने पर लोगों को तत्काल इलाज मिल सके। वहीं, सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। कई वाहन फंसे हुए हैं। आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता को तत्काल बहाल करने का निर्देश दिया।

यह खबर भी पढ़ें

अरुणाचल प्रदेश में लैंड स्लाइड: नेशनल हाईवे-313 का बड़ा हिस्सा ढहा, चीन सीमा से सटी दिबांग वैली का संपर्क देश से टूटा

अरुणाचल में लैंड स्लाइड का वीडियो। इसे अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शेयर किया है।

अरुणाचल में लैंड स्लाइड का वीडियो। इसे अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शेयर किया है।

अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली में लैंड स्लाइड के चलते नेशनल हाईवे-313 का बड़ा हिस्सा ढह गया है। चीन सीमा से लगे दिबांग वैली जिले का संपर्क पूरे देश से कट गया।दिबांग वैली जिला प्रशासन के मुताबिक बुधवार को हाईवे पर लैंडस्लाइड हुई। पूरी खबर पढ़ें

​​​​​​​मणिपुर में NH पर मौजूद ब्रिज पर विस्फोट: राज्य को असम और नागालैंड से जोड़ता है; अधिकारी बोले- सुरक्षाबलों को रोकने की साजिश

विस्फोट के बाद पुल पर बड़े-बड़े छेद हो गए थे।

विस्फोट के बाद पुल पर बड़े-बड़े छेद हो गए थे।

लोकसभा चुनाव के बीच मणिपुर में हिंसा लगातार जारी है। बुधवार रात करीब 1 बजे नेशनल हाईवे 2 पर मौजूद एक प्रमुख ब्रिज पर बम विस्फोट किए गए। इसके कारण ब्रिज पर बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। 26 अप्रैल को मणिपुर की आउटर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण की वोटिंग होनी है। राजधानी इम्फाल से 45 किमी दूर कांगपोकपी जिले में आने वाला यह ब्रिज मणिपुर को असम और नागालैंड के शहरों को जोड़ता है। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…