जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में लैंडस्लाइड और बाढ़: 5 लोगों की मौत

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में लैंडस्लाइड और बाढ़ से 5 लोगों की मौत हो गई। यहां रविवार रात से ही बारिश हो रही है। राज्य के पहाड़ों पर बर्फबारी भी जारी है। कई घरों को नुकसान पहुंचा है और सैकड़ों रहवासी प्रभावित हुए हैं।

जम्मू क्षेत्र के डोडा, रियासी, किश्तवाड़, रामबन और कश्मीर के किश्तवाड़ सहित कई पहाड़ी जिलों में भारी बारिश और भूस्खलन हुआ है। कल, रामबन जिले में कई स्थानों पर भूस्खलन के बाद श्रीनगर-जम्मू बंद कर दिया गया था।

कुपवाड़ा में स्थिति में सुधार होना शुरू हो गया है। जल स्तर घट रहा है और लोग अपने टूटे घरों में लौट रहे हैं। कल अचानक आई बाढ़ के कारण सड़क का एक हिस्सा बह गया और कई घरों में घुटनों तक पानी भर गया है। नदी की ओर बने घर का एक हिस्सा बह गया है।