छत्तीसगढ़ में CAF जवान ने साथियों पर फायरिंग की: 2 जवानों की मौत, 2 घायल; खाने में मिर्च नहीं देने पर गोली मारी – Chhattisgarh News

एक घायल जवान को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया।

छत्तीसगढ़ में बुधवार को छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) के जवान ने खाने के दौरान मिर्च नहीं देने पर सर्विस राइफल से फायरिंग कर दी। एक जवान की मौत गोली लगने और दूसरे की मौत सदमे में हो गई। वहीं, दो जवान घायल हैं। इनमें एक के दोनों पैरों में बुलेट धंसी है

.

कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोनों को भर्ती कराया गया है। मामला बलरामपुर जिले के सामरी थाना इलाके भुताही कैंप का है। गोली चलाने वाले जवान का नाम अजय सिदार है। वह CAF​​​ की​​​​ 11वीं बटालियन में तैनात है। गोलियां चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे जवानों ने अजय को काबू में किया।

घायल हुए एक जवान को अंबिकापुर रेफर किया गया है। उनके दोनों पैरों में गोलियां धंसी हैं।

घायल हुए एक जवान को अंबिकापुर रेफर किया गया है। उनके दोनों पैरों में गोलियां धंसी हैं।

खाना खाने के दौरान विवाद शुरुआती जांच में पता चला कि अजय सिदार खाना खाने बैठा था। उसने खाना परोसने वाले जवान रूपेश पटेल से मिर्च मांगी। मिर्च देने से मना करने पर रूपेश और अजय में कहा-सुनी हो गई। इस दौरान वहां मौजूद गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला ने रूपेश पटेल का सपोर्ट किया तो बहस और बढ़ गई।

गुस्से में आकर अजय सिदार खाना छोड़कर उठा और अपनी इंसास राइफल से रूपेश पटेल पर गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अजय ने अंबुज शुक्ला के पैरों पर भी फायरिंग की। इस दौरान वहां मौजूद जवान राहुल बघेल ने अजय सिदार को पकड़कर काबू किया।

अंबुज शुक्ला को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।

एक जवान को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया था।

एक जवान को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया था।

एक जवान की मौके पर मौत, दूसरे ने रास्ते में तोड़ा दम बलरामपुर एएसपी शैलेश पांडेय (नक्सल ऑपरेशन) ने बताया कि घटना के दौरान मौजूद जवान संदीप पांडेय सदमा लगने से गिर गया। उसे कुसमी स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था, इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।

कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. सतीश पैकरा के मुताबिक, मृतक जवान संदीप पांडेय के शरीर पर गोलियों के निशान नहीं मिले हैं। जब उसे अस्पताल ला रहे थे, उस दौरान नाक से खून निकल रहा था। आशंका है कि उसका ब्लड प्रेशर बढ़ा, जिससे हार्ट फेल या ब्रेन हेमरेज हो गया।

छत्तीसगढ़ में 20 दिन में 5 जवान खुदकुशी कर चुके

ये खबर भी पढ़ें…

CRPF जवान ने किया सुसाइड: 2 दिन पहले लौटा था छुट्‌टी से; 20 दिन में 5 ने मारी गोली, 4 की मौत

कांकेर में थाने में ही पुलिस कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मार ली थी। उसे गंभीर हालत में रायपुर में भर्ती कराया गया है।

कांकेर में थाने में ही पुलिस कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मार ली थी। उसे गंभीर हालत में रायपुर में भर्ती कराया गया है।

छत्तीसगढ़ के सुकमा में शनिवार सुबह CRPF के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जवान दो दिन पहले ही छुट्‌टी से लौटा था। खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। प्रदेश में 20 दिनों में 5 जवान खुद को गोली मार चुके हैं। इनमें 4 की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर