चंद्रयान-3 के लिए महाकाल मंदिर में भस्म आरती: अजमेर की दरगाह शरीफ में दुआ की गई; UP के स्कूल-मदरसों में लाइव टेलीकास्ट होगी लैंडिग

  • Hindi News
  • National
  • Chandrayaan 3 Moon Landing Puja Update; Ujjain Mahakal Temple | Ajmer Dargah Sharif

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बुधवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में खास भस्म आरती की गई। वहीं, अजमेर की दरगाह शरीफ में लोगों ने दुआ की। - Dainik Bhaskar

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बुधवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में खास भस्म आरती की गई। वहीं, अजमेर की दरगाह शरीफ में लोगों ने दुआ की।

चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करेगा। इसकी सफलता के लिए देश-विदेश में पूजा और प्रार्थना का दौर जारी है। चंद्रयान-3 के लिए देश भर के मंदिरों में हवन-पूजन किए गए। मस्जिदों में दुआ की गई। स्कूलों में बच्चों ने भी इसके लिए प्रार्थना की।

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बुधवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में खास भस्म आरती की गई। वहीं, अजमेर की दरगाह शरीफ में लोगों ने दुआ की।

उधर, उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों और मदरसों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। राज्य के स्कूलों और दूसरे शिक्षण संस्थानों में शाम 5.15 से 6.15 तक इसका टेलीकास्ट होगा। हरियाणा के स्कूलों में भी मिशन की लाइव कवरेज दिखाई जाएगी।

चंद्रयान-3 की कामयाबी के लिए की जा रही प्रार्थना और सेलिब्रेशन की तस्वीरें…

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए अरदास में शामिल हुए।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए अरदास में शामिल हुए।

वाराणसी के भारत माता मंदिर में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने साथ मिलकर चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना की।

वाराणसी के भारत माता मंदिर में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने साथ मिलकर चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना की।

देहरादून के टपकेश्ववर महादेव मंदिर में माता वैष्णो देवी गुफा में पूजन शुरू हो गया है। ये चंद्रयान-3 की लैंडिंग तक जारी रहेगा।

देहरादून के टपकेश्ववर महादेव मंदिर में माता वैष्णो देवी गुफा में पूजन शुरू हो गया है। ये चंद्रयान-3 की लैंडिंग तक जारी रहेगा।

लखनऊ के इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में बुधवार को लोगों ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए नमाज पढ़ी।

लखनऊ के इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में बुधवार को लोगों ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए नमाज पढ़ी।

बाबा रामदेव ने हरिद्वार में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए यज्ञ किया।

बाबा रामदेव ने हरिद्वार में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए यज्ञ किया।

दिल्ली के एक स्कूल में स्टूडेंट्स ने तिरंगे फहराए और ऑल द बेस्ट चंद्रयान के नारे लगाए।

दिल्ली के एक स्कूल में स्टूडेंट्स ने तिरंगे फहराए और ऑल द बेस्ट चंद्रयान के नारे लगाए।

अमेरिका के न्यू जर्सी के मॉनरो में बुधवार को ओम श्री साईं बालाजी मंदिर में पूजन करते भारतीय समुदाय के लोग।

अमेरिका के न्यू जर्सी के मॉनरो में बुधवार को ओम श्री साईं बालाजी मंदिर में पूजन करते भारतीय समुदाय के लोग।

लखनऊ की हजरत शाह मीना शाह दरगाह पर भाजपा नेता मोहसिन रजा ने मंगलवार को चंद्रयान-3 की सफलता के लिए दुआ मांगी।

लखनऊ की हजरत शाह मीना शाह दरगाह पर भाजपा नेता मोहसिन रजा ने मंगलवार को चंद्रयान-3 की सफलता के लिए दुआ मांगी।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बच्चों ने फेस पेंटिंग की और पोस्टर बनाए।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बच्चों ने फेस पेंटिंग की और पोस्टर बनाए।

मुंबई के चामुण्डेश्वरी शिव मंदिर में मंगलवार को शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता आनंद दुबे ने हवन किया।

मुंबई के चामुण्डेश्वरी शिव मंदिर में मंगलवार को शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता आनंद दुबे ने हवन किया।

हरियाणा: आज शाम को खुलेंगे स्कूल, छात्रों को चंद्रयान-3 मिशन की LIVE कवरेज दिखाई जाएगी

हरियाणा के सभी स्कूल आज पहली बार शाम को एक घंटे के लिए अलग से खुलेंगे। यह पहला ऐसा मौका है, जब देर शाम स्कूल खोले जाएंगे। दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से स्टूडेंट्स को चंद्रयान-3 मिशन की लाइव कवरेज दिखाने के लिए कहा गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: लखनऊ की रितु कारिधाल के हाथों में चंद्रयान की कमान

चंद्रयान-3 की कमान लखनऊ की डॉ. रितु कारिधाल के हाथों में है। वह चंद्रयान-3 की मिशन डायरेक्टर हैं। यानी चंद्रयान की लैंडिंग के दौरान सबसे मुश्किल वक्त में रितु के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। रितु का घर जानकीपुरम में है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से B.Sc. और M.Sc.की पढ़ाई की। फिर यही से पीएचडी की। पूरी खबर पढ़ें…

दिग्विजय बोले- चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों को सैलरी नहीं मिल रही

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने चंद्रयान-3 के लिए बधाई देते हुए कहा है कि वैज्ञानिकों को 17 महीने से सैलरी नहीं मिली है। इस बात का भी ध्यान प्रधानमंत्री जी को देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘हमें ISRO (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन) के साइंटिस्ट पर गर्व है। हम ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं कि वे सफल हों।’

चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए महाकाल से प्रार्थना:भस्म आरती में चंद्रयान की तस्वीर लेकर पहुंचे श्रद्धालु

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के लिए उज्जैन में 14 जुलाई को अनुष्ठान-अभिषेक किया गया था। अब करीब 40 दिन बाद चांद की सतह पर चंद्रयान की लैंडिंग होने जा रही है। देश भर के लोग चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इसके लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान विशेष पूजन अर्चन किया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…