चंडीगढ़ PGI में मरीज को इंजेक्शन लगाकर युवती फरार: गायनी वार्ड में स्टाफ बनकर पहुंची, महिला की तबीयत बिगड़ी; लव मैरिज के एंगल से जांच

चंडीगढ़15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ में अज्ञात युवती ने पीजीआई के अंदर स्टाफ बनकर आई युवती ने महिला को एक टीका लगाया है। उसके बाद से महिला वेंटिलेटर पर दाखिल है। - Dainik Bhaskar

चंडीगढ़ में अज्ञात युवती ने पीजीआई के अंदर स्टाफ बनकर आई युवती ने महिला को एक टीका लगाया है। उसके बाद से महिला वेंटिलेटर पर दाखिल है।

चंडीगढ़ PGI में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। गायनी वार्ड में भर्ती महिला को एक अज्ञात युवती इंजेक्शन लगाकर चली गई। महिला ने उसे कहा था कि किडनी वाले डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाने के लिए कहा है। इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। महिला अब वैंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

सेक्टर-11 थाना पुलिस ने पटियाला के राजपुरा की रहने वाली