चंडीगढ़ में किसानों-केंद्रीय मंत्रियों की बातचीत फेल: आज सुबह 10 बजे दिल्ली कूच, पंधेर बोले- किसान शंभू, खनौरी और डबवाली बॉर्डर पर तैयार रहें – Ambala News

अंबाला4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण सिंह पंधेर। - Dainik Bhaskar

मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण सिंह पंधेर।

किसानों और केंद्रीय मंत्रियों की चंडीगढ़ में हुई बातचीत फेल हो गई है। साढ़े 5 घंटे की मीटिंग के बावजूद MSP गारंटी कानून पर सहमति नहीं बनी। जिसके बाद किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण सिंह पंधेर ने ऐलान कर दिया कि आज (बुधवार) सुबह 10 बजे दिल्ली कूच होगा। उन्होंने किसानों को पंजाब-हरियाणा के शंभू, खनौरी और डबवाली बॉर्डर पर इकट्‌ठा होने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा कि हर मुद्दे पर चर्चा हुई। सरकार किसानों की