चंडीगढ़-मनाली-NH पर छह मील में लैंडस्लाइड: चलती कार पर पत्थर गिरने से बच्चे की मौत; शिक्षा के मंदिर पर कुदरत का कहर, 602 बिल्डिंग क्षतिग्रस्त

  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Shimla : Himachal Pradesh Weather Video Update | Chandigarh Shimla Highway | Chandigarh Manali | Land Slide In Mandi | Cloud Cloud | Himachal | Mandi | Himachal Shimla News

शिमला31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हमीरपुर में NH पर लैंडस्लाइड - Dainik Bhaskar

हमीरपुर में NH पर लैंडस्लाइड

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी के छह मील में शुक्रवार देर शाम चलती ऑल्टो कार पर पत्थर गिरने से पांच साल के एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई। कार में दो बच्चों सहित कुल चार लोग सवार थे। इस हादसे में तीन अन्य को चोटें आई है। घायलों को उपचार के लिए मंडी अस्पताल लाया गया।

मृतक की शिनाख्त चिन्मय (5) पुत्र प्रशांत अग्रवाल निवासी भोजपुर सुंदरनगर के तौर पर हुई है। घायलों में प्रशांत अग्रवाल, धनवंती पत्नी प्रशांत अग्रवाल व दो वर्षीय बच्ची शामिल हैं। इस घटना के बाद हाईवे पर देर रात तक लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा। मंडी के छह और नौ मील में बार पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। इसे देखते हुए हाईवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर मंडी के छह मील में गिरा पत्थर, इस हादसे में एक बच्चे की जान चली गई

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर मंडी के छह मील में गिरा पत्थर, इस हादसे में एक बच्चे की जान चली गई

वहीं कालका-शिमला हाईवे पर भी देर रात शोघी-तारादेवी के बीच लैंडस्लाइड हो गया। इसके बाद हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और लोग रात 11 बजे तक ट्रैफिक जाम में फंसे रहे।

शिक्षा के मंदिर को भारी नुकसान

वहीं कुदरत ने इस बार जान व माल दोनों को रिकॉर्ड नुकसान किया है। शिक्षा के मंदिर स्कूल इसके प्रकोप से नहीं बच पाए। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथोरिटी (SDMA) के अनुसार राज्य में भारी बारिश, फ्लैड फ्लड और लैंडस्लाइड से 620 स्कूलों की बिल्डिंग को नुकसान हुआ है। इससे शिक्षा विभाग को 114 करोड़ रुपए का नुकसान आंका गया है।

मंडी जिले में सबसे ज्यादा 140 ​​​​​​बिल्डिंग, ​कुल्लू में 139, शिमला जिले में 93, सिरमौर में 53, चंबा व बिलासपुर में 41-41, सोलन में 54, लाहौल स्पीति में तीन, ऊना में 9, किन्नौर में 16, कांगड़ा में 21 और हमीरपुर में 10 स्कूल बिल्डिंग को नुकसान हुआ है।

मंडी के छह मील में लैंडस्लाइड के बाद हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी कतार

मंडी के छह मील में लैंडस्लाइड के बाद हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी कतार

918 घर जमीदोंज, 7708 को आंशिक क्षति

अब तक की बरसात से 918 घर पूरी तरह जमींदोज हुए है, जबकि 7708 को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इससे सैकड़ों लोगों से उनका आशियाना छिना है, जबकि हजारों लोग बेघर हुए है। कुछ लोग जान जोखिम में डालकर अपने क्षतिग्रस्त घरों में रहने को मजबूर है।

302 सड़कें बंद, 6808 करोड़ की संपत्ति तबाह

प्रदेश में 302 सड़कें यातायात के लिए बंद पड़ी है। इससे लोगों की आवाजाही पर बुरा असर पड़ा है। प्रदेश में अब तक 6806 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति बरसात से तबाह हो चुकी है। अकेले जल शक्ति विभाग की 1631.79 करोड़ रुपए, PWD की 2200.92 करोड़, बिजली बोर्ड की 1505.73 करोड़ रुप​​​​ए की संपत्ति तबाह हो चुकी है।

252 लोगों की मौत

प्रदेश में 24 जून से अब तक 252 लोगों की विभिन्न कारणों से जान जा चुकी है। इनमें 65 की मौत लैंडस्लाइड, फ्लैश फ्लड व बादल फटने से हुई है। 32 लोग लंबे समय से लापता है।

मौसम विभाग की माने तो आज व कल कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मगर, ज्यादातर स्थानों पर मौसम साफ या आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।