गोवा को आज 1330 करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी: इंडिया एनर्जी वीक 2024 का उद्घाटन करेंगे; 6-9 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम

पणजी17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पीएम मोदी गोवा में 1330 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। - Dainik Bhaskar

पीएम मोदी गोवा में 1330 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

PM मोदी आज गोवा के दौरे पर आ रहे हैं। वे सुबह 10:45 बजे इंडिया एनर्जी वीक 2024 का उद्घाटन करेंगे। ये कार्यक्रम 9 फरवरी तक चलने वाला है। इसके पहले सुबह करीब 10 बजे PM मोदी ONGC सी सर्वाइवल सेंटर का उद्घाटन करेंगे। यहां पर पीएम विश्व की लीडिंग तेल और गैस कंपनियों के CEO के साथ-साथ इसके स्पेशलिस्ट से चर्चा करेंगे।

दोपहर पौने तीन बजे पीएम विकसित भारत और विकसित गोवा 2047 कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां 1330 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही रोजगार मेले में विभिन्न विभागों में 1930 नई सरकारी भर्तियों की नियुक्ति का आदेश देंगे। प्रधानमंत्री यहां नेशनल NIT गोवा के स्थायी परिसर का उद्घाटन भी करेंगे।

इंडिया एनर्जी वीक 2024 का आयोजन 6-9 फरवरी तक गोवा में किया जा रहा है।

इंडिया एनर्जी वीक 2024 का आयोजन 6-9 फरवरी तक गोवा में किया जा रहा है।

इंडिया एनर्जी वीक क्या है?
इंडिया एनर्जी वीक 2024 का उद्देश्य ऊर्जा आवश्यकताओं में आत्मनिर्भरता हासिल करना है। इस क्षेत्र में काम कर रहे स्टार्टअप को प्रोत्साहन देना और उन्हें एनर्जी वेल्यू चेन में लाना है।

6-9 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 17 देशों के ऊर्जा मंत्री सहित ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े 35 हजार से ज्यादा लोग भाग लेंगे। 900 से अधिक प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। कनाडा, जर्मनी, नीदरलैंड, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका के पवेलियन बनाए गए हैं।

देश के माइक्रो, स्मॉल और मीडियम इंटरप्राइजेज (MSME) ऊर्जा क्षेत्र में किए गए इनोवेशन का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में Make in India पवेलियन का भी आयोजन किया जा रहा है।

रोप-वे की रखी जाएगी नींव
ONGC Sea Survival Eco-System सेंटर को ग्लोबल स्टैंडर्ड के साथ तैयार किया गया है। यहां एक साल में 10 से 15 हजार कर्मियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। NIT गोवा के परमानेंट परिसर का उद्घाटन, नेशनल वाटर स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूशन की नई बिल्डिंग का लोकार्पण होगा। पणजी और रीस मैगोस को जोड़ने वाले टूरिज्म से जुड़े पैसेंजर रोप-वे नींव रखी जाएगी।

PM मोदी से जुड़ी इन खबरों को भी पढ़ें…

मोदी बोले- परिवारवाद का खामियाजा कांग्रेस ने भुगता: एक प्रोडक्ट लॉन्च करने के चक्कर में दुकान पर ताला लगने की नौबत आ गई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संसद को संबोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संसद को संबोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद देने पहुंचे। 100 मिनट की स्पीच में PM ने कांग्रेस, परिवारवाद, भ्रष्टाचार, रोजगार, महंगाई, राम मंदिर, पर्यटन, महिला, किसान, युवा, विपक्षी गठबंधन और 10 साल के UPA बनाम NDA सरकार के काम-काज पर बात की। पूरी खबर पढ़ें…

PM ने असम में मां कामाख्या कॉरिडोर का शिलान्यास किया: काशी और महाकाल कॉरिडोर की तरह विकसित होगा, 498 करोड़ रुपए खर्च होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुवाहाटी पहुंचे थे। रविवार को उन्होंने यहां के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुवाहाटी पहुंचे थे। रविवार को उन्होंने यहां के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुवाहाटी के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में मां कामाख्या मंदिर कॉरिडोर समेत असम में 11 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…