गुरुग्राम पब में NRI और उसकी महिला दोस्त की पिटाई: बिना कुछ खाए-पिए बिल मांगने लगे; इनकार करने पर 8-10 बाउंसरों ने पीटा

गुरुग्राम38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जानकारी देते हुए घायल सुमेर सिंह। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम पुलिस मौके पर आई। महिला दोस्त ने मदद मांगी तो उसे 112 पर कॉल करने को कहा गया। - Dainik Bhaskar

जानकारी देते हुए घायल सुमेर सिंह। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम पुलिस मौके पर आई। महिला दोस्त ने मदद मांगी तो उसे 112 पर कॉल करने को कहा गया।

हरियाणा के गुरुग्राम में पब के बाउंसरों ने भारतीय NRI और उसकी महिला दोस्त की पिटाई कर दी। NRI को इतना पीटा गया कि उनकी आंख की रोशनी जाने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने मारपीट से जख्मी होने के बाद अपनी तस्वीरें जारी की हैं। वह 7 अक्टूबर को गुरुग्राम के एक पब बार में महिला दोस्त के साथ एंज्वॉय करने गए थे। जहां बिना खाए उनसे बिल मांगा गया।

NRI की शिकायत के बाद गुरुग्राम पुलिस ने केस दर्ज कर इसकी