गिरिराज बोले- देश में जनसंख्या नियंत्रण बिल लाएं: जो धर्म-संप्रदाय कानून न मानें, उनसे वोट देने का अधिकार छीनें

  • Hindi News
  • National
  • BJP Leader Giriraj Singh On India Population Control Bill | India Vs China Population

नई दिल्ली7 घंटे पहले

अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में हर एक मिनट में 30 बच्चे पैदा हो रहे हैं। इसलिए देश में जनसंख्या नियंत्रण बिल बहुत जरूरी है। गिरिराज ने ये भी कहा कि बिल को धर्म या संप्रदाय के बिना सभी पर लागू किया जाना चाहिए। जो इसका पालन नहीं करे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाए। उनके वोटिंग राइट्स भी ले लिए जाएं। चीन ने वन चाइल्ड पॉलिसी बनाई। हम उनसे कैसे कॉम्पीट करेंगे।

चीन हमसे ज्यादा समृद्ध- गिरिराज
गिरिराज सिंह का मानना है कि अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तों देश में न तो सोशल हारमनी बचेगी, न ही एकता। न ही भारत का विकास हो पाएगा। उन्होंने कहा कि 1978 के पहले चीन की GDP भारत की GDP से कम थी। आज चीन हमसे ज्यादा समृद्ध है, क्योंकि 1979 में चीन अपने देश में वन चाइल्ड पॉलिसी लाया। गिरिराज सिंह के मुताबिक चीन में एक मिनट में 10 बच्चे पैदा होते हैं जबकि भारत में 30 बच्चे पैदा होते हैं। ऐसे में हम चीन से कैसे मुकाबला करेंगे।

गिरिराज ने ओवैसी को बताया गजवा-ए- हिंद समर्थक
इस दौरान उन्होंने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा। गिरिराज ने कहा कि जो बैरिस्टर साहब हैं उनमें जिन्ना का DNA बैठ गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ओवैसी के पास देश में नफरत के अलावा कुछ काम नहीं है। वो गजवा-ए- हिंद के समर्थक हैं। आज देश को गजवा-ए- हिंद नहीं भारत माता का सपूत चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…

2023 में भारत की आबादी चीन से ज्यादा होगी

UN की रिपोर्ट के मुताबिक राहत की खबर यह है कि 1950 के बाद दुनिया की आबादी सबसे कम दर से बढ़ रही है।

UN की रिपोर्ट के मुताबिक राहत की खबर यह है कि 1950 के बाद दुनिया की आबादी सबसे कम दर से बढ़ रही है।

जनसंख्या विस्फोट से जूझ रहा भारत आबादी के मामले में अगले साल चीन को पछाड़ देगा। संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2023 तक भारत दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा। चीन की आबादी 1.426 अरब है और भारत की आबादी 1.412 अरब है। माना जा रहा है कि 2023 में भारत की जनसंख्या बढ़कर 1.429 अरब होने वाली है। साथ ही 2050 तक यह आंकड़ा 1.668 अरब तक पहुंच जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

दुनिया की आबादी 8 अरब पहुंची

दुनिया में इंसानों की आबादी 8 अरब पार कर गई है। हैरानी होती है कि इंसान को शुरुआती 1 अरब होने में 1 लाख 99 हजार 800 साल लग गए थे। फिर इसके बाद इतनी तेज रफ्तार से बढ़े कि सिर्फ 222 साल में 1 अरब से 8 अरब हो गए। आखिरी 100 करोड़ लोग तो महज 11 साल में बढ़ गए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…