खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की मां ने उठाई नई मांग: कहा- बेटे व साथियों को डिब्रूगढ़ से पंजाब की जेल में किया जाए शिफ्ट

अमृतसर33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर। - Dainik Bhaskar

अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर।

डिब्रूगढ़ जेल में भूख हड़ताल पर बैठे खालिस्तान समर्थक व वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह की मां ने अब नई मांग उठा दी है। मां बलविंदर कौर ने सभी सिख जत्थेबंदियों को निशान साहिब के नीचे इकट्‌ठे होकर एक साथ अमृतपाल व उसके साथियों की रिहाई की मांग रखने को कहा है। इसके साथ ही पंजाब सरकार से अमृतपाल सिंह को पंजाब शिफ्ट करने के लिए कहा है।

दरअसल, पंजाब में दमदमी टकसाल मेहता से 15 अक्टूबर को खालसा वहीर निकाली जा रही है। ये वहीर दमदमा साहिब से शुरू होकर खडूर साहिब तरनतारन में इकट्‌ठी होगी। अमृतपाल सिंह की मां ने इस दौरान अपील की है कि उनके बेटे अमृपताल सिंह व अन्य साथियों को डिब्रूगढ़ जेल असम से पंजाब की जेल में शिफ्ट किया जाए।

अमृतपाल सिंह द्वारा जेल सुपरिंटेंडेंट डिब्रूगढ़ जेल को लिखी गई लैटर।

अमृतपाल सिंह द्वारा जेल सुपरिंटेंडेंट डिब्रूगढ़ जेल को लिखी गई लैटर।

दरअसल, अमृतपाल व उसके साथियों को उनके परिवार भी नहीं मिल पा रहे हैं। मां बलविंदर कौर ने बताया कि अमृतपाल सिंह की भाभी व 7 साल की भतीजी अमृतपाल सिंह को मिलने डिब्रूगढ़ जेल गई थी। लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। 6 घंटे की कोशिश के बाद वे बिना मिले ही वापस आ गए।

भूख हड़ताल खत्म हुई या नहीं, इसकी जानकारी नहीं
अमृतपाल सिंह की मां का कहना है कि मांगों को लेकर डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल सिंह व साथियों की तरफ से एक बार फिर हड़ताल शुरू की गई थी। अमृतपाल व उसके साथियों को वकील से भी नहीं मिलने दिया जा रहा। इसीलिए अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर ने घर में ही हड़ताल शुरू कर दी।

अभी हड़ताल खोली है या नहीं, इसकी जानकारी उसे नहीं है। लेकिन सरकार को उनकी मांग पर ध्यान देना चाहिए।

खबरें और भी हैं…