खटकड़ कलां पहुंचे पंजाब CM: मान बोले- शहीद भगत सिंह को गद्दारों से NOC की जरूरत नहीं; SYL के बदले बादल को प्लाट मिला

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Nawanshahr
  • Punjab CM Bhagwant Mann Khatkar Kalan Saheed Bhagat Singh Prakash Singh Badal Captain Amarinder Singh | Bhagwant Mann Punjab CM

नवांशहरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
खटकड़ कलां में शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देते और लोगों को संबोधित करते सीएम भगवंत मान। - Dainik Bhaskar

खटकड़ कलां में शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देते और लोगों को संबोधित करते सीएम भगवंत मान।

शहीद ए आजम भगत सिंह की जन्मदिन पर पंजाब के CM भगवंत मान खटकड़ कलां पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद भगत सिंह के पारिवारिक सदस्यों हरजिन्दर पाल सिंह गिल, बलदेव सिंह नसराला, रविन्दर सिंह, गुरजीत सिंह और हरभजन सिंह ढट्ट को सम्मानित किया।

इसके बाद समागम में मुख्यमंत्री ने अफ़सोस के साथ कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि आज कुछ लोग शहीदों के बलिदानों पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों के देश के प्रति योगदान पर सवाल उठाने का किसी को हक नहीं। शहीद भगत सिंह द्वारा अपने वतन के ख़ातिर दिए गए बेमिसाल बलिदान के लिए इन गद्दारों से एनओसी. लेने की ज़रूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पंजाब के नेताओं ने राज्य के हितों की अपेक्षा अपने हितों को अधिक प्राथमिकता देकर कई मुद्दों पर लोगों की पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने कहा कि सतलुज-यमुना लिंक (एस.वाई.एल.) नहर की योजना के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को गुरुग्राम में प्लाट मिला, जहां आज उनका होटल है। अपने आप को पंजाब के पानी का रक्षक बताने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कपूरी में एस.वाई.एल. नहर के लिए कट लगाने के लिए समकालीन प्रधानमंत्री को चांदी की कस्सी भेंट की थी।

सीएम भगवंत मान को सम्मानित करते मंत्री।

सीएम भगवंत मान को सम्मानित करते मंत्री।

कोई वतन छोड़ विदेश न जाए, ऐसा इंतजाम कर रहे
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार शहीद भगत सिंह के सपने साकार करने के लिए यत्नशील है। सरकार यह सुनिश्चित बनाएगी कि राज्य के किसी भी व्यक्ति को अपना वतन छोडकर विदेश न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में राज्य सरकार द्वारा पहले ही कई बड़े कदम उठाए जा रहे हैं, और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।

स्कूल सिलेबस में बदलाव की पैरवी की
मुख्यमंत्री ने स्कूल सिलेबस में अपेक्षित बदलाव करने का भी ऐलान किया, जिससे हमारी नौजवान पीढ़ी को महान गुरू साहिबानों, संतों-महात्माओं, पीरों-पैगम्बरों और शहीदों के जीवन, विचारधारा और शिक्षाओं संबंधी अवगत करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य के नौजवानों को इन पवित्र आत्माओं से प्रेरणा लेनी चाहिए और इसी कारण स्कूलों के सिलेबस में उचित बदलाव करने की ज़रूरत है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे हमारी आने वाली पीढिय़ों में राज्य की महान विरासत का प्रसार करने में मदद मिलेगी।

शहीद भगत सिंह को नमन करते सीएम भगवंत मान।

शहीद भगत सिंह को नमन करते सीएम भगवंत मान।

भगत सिंह के सपने आज भी अधूरे
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि शहीद-ए-आज़म के सपने आज भी अधूरे हैं क्योंकि भ्रष्टाचार, परिवारवाद और गरीबी ने अभी भी जड़ें जमाई हुई हैं। उन्होंने कहा कि अंग्रेज़ों के शासन के बाद सत्ता संभालने वाले लोगों ने अंग्रेज़ों की अपेक्षा अधिक बेरहमी से खजाने को लूटा। यह सुनकर बड़ा दुख होता है कि जब कुछ लोग यह कह देते हैं कि अब की अपेक्षा तो अंग्रेज़ों का शासन अच्छा था। उन्होंने कहा कि इस धारणा को बदलने की ज़रूरत है।

शहीद के पैतृक गांव में संग्रहालय अपग्रेड करेंगे
मुख्यमंत्री ने गढ़शंकर के नज़दीक शहीद भगत सिंह के ननिहाल घर में संग्रहालय, पुस्तकालय और अन्य स्मारकों के निर्माण का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह के पैतृक गाँव में संग्रहालय को अपग्रेड किया जा रहा है, जिसका काम चल रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, बलकार सिंह, ब्रम शंकर जिम्पा, हरभजन सिंह ई.टी.ओ., डॉ. बलजीत कौर और कुलदीप सिंह धालीवाल, विधान सभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोड़ी, लोक सभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू और अन्य भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं…