कोरोना अपडेट: बीते दिन 17,943 नए केस मिले, 40 की मौत; हिमाचल में मास्क पहनना अनिवार्य

16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देश में बीते दिन कोरोना के 17,943 नए केस मिले हैं, जबकि 40 लोगों की मौत हुई है। वहीं, एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में मामूली कमी आई है। देश में एक्टिव केस का आंकड़ा 1 लाख 38 हजार 548 है। बीते दिन कोरोना से 18,258 लोग रिकवर भी हुए हैं। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 20, 409 केस मिले थे और 47 लोगों की मौत हुई थी।

इधर, हिमाचल में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों और कार्यालयों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश भी जारी कर दिए। इसके अलावा भीड़ वाली जगह पर भी मास्क पहनना जरूरी होगा। राज्य में बीते दिन 930 नए केस मिले थे और 1 मरीज की मौत हुई थी।

7 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 10% के पार
देश के 7 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा है। इनमें मेघालय, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड, उत्तराखंड, मणिपुर, सिक्किम, और चंडीगढ़ शामिल हैं। चंडीगढ़ में पॉजिटिविटी रेट 10.36%, हिमाचल में 16.56%, सिक्किम में 13.105% और नगालैंड में 13.73% रिकॉर्ड किया गया। मेघालय में सबसे अधिक 23.14% पॉजिटिविटी रेट दर्ज किया गया है।

देश में अब तक कोरोना से 5 लाख से अधिक मौतें
देश में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक 43 लाख 99 हजार 370 संक्रमित मिल चुके हैं, जबकि 5 लाख 28 हजार 961 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 43,318,178 पहुंच गई है। वहीं, भारत का कोरोना वैक्सीनेशन कवरेज 203.6 करोड़ से अधिक हो गया है।

खबरें और भी हैं…