कोरोना अपडेट: बीते दिन 17,699 नए केस मिले, 30 की मौत; नए संक्रमितों के मामले में दिल्ली देश में 5वें नंबर पर

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 18,354 नए केस मिले हैं, जबकि 30 लोगों की मौत हुई है। वहीं, एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 138,548। बीते दिन कोरोना से 18,354 लोग रिकवर भी हुए हैं। इससे पहले मंगलवार को 20, 557 केस मिले थे और 44 लोगों की मौत हुई थी।

वहीं, राजधानी दिल्ली नए संक्रमितों के मामले में 5वें नंबर पर पहुंच चुका है। यहां गुरुवार को 1128 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 841 लोग ठीक हुए हैं। बुधवार को 1066 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई थी। 1 महीने बाद दूसरी बार लगातार दिल्ली में नए केस हजार के पार पहुंचे हैं। इससे पहले 29 जून को यहां 1066 नए केस मिले थे।

8 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 10% के पार
देश के 8 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा है। इनमें सिक्किम, चंडीगढ़, पुडुचेरी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, बंगाल और मेघालय शामिल हैं। बंगाल में पॉजिटिविटी रेट 10.42%, हिमाचल में 18.18%, सिक्किम में 14.35%, नागालैंड में 12.38%, चंडीगढ़ 10.64% और पुडुचेरी 10.65 रिकॉर्ड किया गया। मेघालय में सबसे अधिक 27.14% पॉजिटिविटी रेट दर्ज किया गया है।

देश में अब तक कोरोना से 5 लाख से ज्यादा मौतें
देश में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक 43 लाख 976 हजार 717 संक्रमित मिल चुके हैं, जबकि 5 लाख 28 हजार 804 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 43,296,387 पहुंच गई है। वहीं, भारत का कोरोना वैक्सीनेशन कवरेज 203.6 करोड़ से अधिक हो गया है।

खबरें और भी हैं…