कैप्टन अमरिंदर आज दिल्ली में: गृह मंत्री शाह, जेपी नड्‌डा से मुलाकात; पार्टी मर्जर और पंजाब भाजपा संगठन में बदलाव पर चर्चा संभव

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Home Minister Amit Shah BJP President JP Nadda Amarinder Singh Meeting Update |Punjab Lok Congress BJP Merger

चंडीगढ़10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
कैप्टन अमरिंदर सिंह। - Dainik Bhaskar

कैप्टन अमरिंदर सिंह।

पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मिलेंगे। इस दौरान कैप्टन की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) को भाजपा में मर्ज करने पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा भाजपा पंजाब में जल्द संगठन में फेरबदल करने जा रही है। इस पर भी कैप्टन से बातचीत हो सकती है।

कैप्टन ने कुछ दिन पहले ही PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। भाजपा 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव को लेकर भी पंजाब को गंभीरता से ले रही है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कुछ दिन पहले PM मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान उनके बेटे रणइंदर सिंह भी उनके साथ रहे।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कुछ दिन पहले PM मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान उनके बेटे रणइंदर सिंह भी उनके साथ रहे।

पार्टी मर्ज हुई तो कैप्टन को बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी
अगर पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में विलय हो जाता है तो उन्हें पंजाब भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कैप्टन का पंजाब में 3 दशक से ज्यादा का सियासी करियर है। वह कांग्रेस का संगठन संभाल चुके हैं। 2 बार कांग्रेस को सत्ता में लाए। फिर 2 बार मुख्यमंत्री भी बने। भाजपा कैप्टन के इसी अनुभव का फायदा उठा पंजाब में पैठ बनाने की कोशिश करेगी। खासकर, कैप्टन सीधे भाजपा में चले जाते हैं तो पंजाब में वह पार्टी का बड़ा सिख चेहरा हो सकते हैं। जिसकी कमी भाजपा को लगातार खल रही है।

विधानसभा चुनाव में फायदा नहीं हुआ
कैप्टन को कांग्रेस ने पंजाब विस चुनाव से 3 महीने पहले कुर्सी से हटा दिया। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। अपनी पार्टी बना भाजपा से गठजोड़ कर लिया। मगर, विस चुनाव में भाजपा सिर्फ 2 ही सीटें जीत सकी। कैप्टन खुद भी पटियाला सीट हार गए। उनका कोई भी उम्मीदवार नहीं जीता।

खबरें और भी हैं…