कैथल में महिला खिलाड़ी से रेप का प्रयास: कोच ने घर बुलाकर पिलाई नशीली कोल्ड ड्रिंक; 2 खिलाड़ियों के आने से बची इज्जत

कैथलएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar

प्रतीकात्मक फोटो।

हरियाणा के कैथल में एक महिला खिलाड़ी के साथ उसके कोच ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। शिकायत के बाद महिला थाना में कोच के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। अभी कोच की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

कोच ने घर बुलाया था

कैथल की 19 वर्षीय खिलाड़ी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 मई कोच दीपक ने उसे अपने घर बुलाया। इसके बाद उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया। फिर कोच ने उससे छेड़छाड़ की है। उसी समय 2 अन्य खिलाड़ी अचानक कोच के घर आ गई थी। इस कारण कोच उससे रेप नहीं कर पाया और उसका बचाव हो गया।

खेल से बाहर करने की धमकी

महिला खिलाड़ी का कहना है कि कोच ने उसे धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो उसे खेल से बाहर कर दिया जाएगा। फिर उसने इस बारे किसी को नहीं बताया। उसे डर था कि कहीं उसका खेल व उसका करियर तबाह न हो जाए। इसके बाद भी कोच उस पर बुरी नजर रखे रहा। कोच ने उसे खेल में आगे ले जाने का लालच दे उसके साथ छेड़खानी की और रेप का प्रयास भी किया।

8 खिलाड़ियों ने की एसपी से मुलाकात

बता दें कि कोच के व्यवहार को लेकर खिलड़ियों ने इसकी जानकारी महिला कोच को दी। इसके बाद महिला कोच व महिला खिलाड़ी एसपी अभिषेक जोरवाल से मिलने पहुंची थी। खिलाड़ियों ने एसपी को पूरी बात बताई और कोच के खिलाफ एक शिकायत भी दी। इसी के बाद महिला थाना में कोच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

केस दर्ज, गिरफ्तारी नहीं

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गीता देवी ने बताया कि आरोपी कोच दीपक कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही कोच को गिरफ्तार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…