केरल में मनाया गया ओट्टेकोला त्योहार: भगवान को खुश करने के लिए जलते कोयले पर चलते हैं भक्त

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ओट्टेकोला त्योहार केरल में मनाया जाने वाला त्योहार है। इस त्योहार में भक्त जलते कोयले पर चलते हैं। ये त्योहार भगवान विष्णुमूर्ति के मंदिर में मनाया जाता है। त्योहार शुरू होने से पहले लकड़िया जलाकर कोयला बनाया जाता है। सबसे पहले एक पुजारी इस कोयले पर चलता है। जो भी भक्त कोयले पर चलता है, वो व्रत रखता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसा करने से भगवान खुश होते हैं। इससे उन्हें अच्छी फसल और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है।