केरल में तेज बारिश, 10 जिलों में यलो अलर्ट: आज देश के 20 राज्यों में बरसेगा पानी, मानसून लौटने की कगार पर

  • Hindi News
  • National
  • Kerala Rainfall Alert; Madhya Pradesh Bihar Karnataka Monsoon Withdrawal Update

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

30 सितंबर को मानसून के पूरे देश से लौटने की उम्मीद है। उससे पहले मध्य प्रदेश, बिहार, केरल, कनार्टक और गोवा सहित कई राज्य बारिश से भीग रहे हैं।

केरल में बीते 24 घंटो से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 10 जिलों- पथनमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, मलप्पुरम, कोझीकोड, कन्नूर और कासरगोड में यलो अलर्ट जारी किया है।

उधर देश के 20 राज्यों में आज बारिश की संभावना है। ओवरऑल इस मानसून सीजन देश में 6% कम बारिश दर्ज की गई है।

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

यहां तेज बारिश होगी : महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा।

यहां मध्यम बारिश होगी : गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, असम, मेघालय।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल…

MP में कल से नया सिस्टम कराएगा बारिश:जबलपुर, शहडोल-रीवा में दिखेगा असर

मध्यप्रदेश में कल से बारिश का नया सिस्टम एक्टिव हो जाएगा। इससे जबलपुर, शहडोल और रीवा संभाग में मध्यम से तेज बारिश होगी। हालांकि, भोपाल, उज्जैन और इंदौर संभाग में सिस्टम का असर दिखाई नहीं देगा। मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि शुक्रवार को लो प्रेशर एरिया की वजह से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बदल जाएगा। अक्टूबर के पहले सप्ताह तक बारिश का दौर रहेगा। पढ़ें पूरी खबर…

झारखंड में अक्टूबर पहले सप्ताह तक बारिश की संभावना, दो अक्टूबर तक यलो अलर्ट

झारखंड में मौसम विभाग ने 29 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। आज भी मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जाहिर की है। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य रही। पढ़ें पूरी खबर….

खबरें और भी हैं…