केरल में डेढ़ साल से लापता व्यक्ति मिला: पुलिस को बताया- पत्नी बाहर से लोगों को बुलाकर पिटवाती थी, गिरफ्तार हुई

  • Hindi News
  • National
  • Told The Police Wife Used To Call People From Outside To Beat Them, Arrested

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
केरल में नवंबर 2021 में घर से लापता हुआ शख्स स्थानीय पुलिस ने ढूंढ निकाला। पता चला कि पत्नी से डर के चलते घर छोड़कर चला गया था। (प्रतीकात्मक फोटो) - Dainik Bhaskar

केरल में नवंबर 2021 में घर से लापता हुआ शख्स स्थानीय पुलिस ने ढूंढ निकाला। पता चला कि पत्नी से डर के चलते घर छोड़कर चला गया था। (प्रतीकात्मक फोटो)

केरल के पथनमथिट्टा जिले में एक व्यक्ति नौशाद नवंबर 2021 में किराए के घर से लापता हुआ था। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने डेढ़ साल बाद नौशाद को ढूंढ निकाला। पुलिस ने शख्स की पत्नी अफसाना को गिरफ्तार कर लिया है। घर से लापता होने के बाद नौशाद खेतों में मजदूरी कर रहा था।

नौशाद ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी अफसाना से डरता है, इसलिए घर से चला गया था। मेरी पत्नी बाहर से लोगों को बुलाती थी और पिटवाती थी।

नौशाद के पिता ने पुलिस से शिकायत की थी

नौशाद के पिता ने पुलिस से गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसी आधार पर पुलिस ने नौशाद की तलाश शुरू की। गुमशुदा की पत्नी अफसाना ने कहा कि उसने नौशाद को स्टेशन पर देखा है। फिर अफसाना को पुलिस थाने बुलाया गया।

मामले में पत्नी गिरफ्तार
दरअसल, अफसाना पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रही थी। अफसाना ने बताया था कि उसने नौशाद को मारकर कहीं दफना दिया। इसके बाद पुलिस उसको उस जगह पर ले गई, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। ऐसे में उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया।

आप इन खबरों को भी पढ़ सकते हैं…

पति को बोला- तेरी पत्नी से प्यार करता हूं, दिल्ली की महिला से जयपुर में हुआ रेप

दिल्ली की एक महिला से जयपुर में रेप का मामला सामने आया है। कॉल कर आरोपी ने पति-पत्नी के बीच झगड़ा करवा दिया। पति के छोड़कर जाने पर शादी का वादा कर विश्वास दिलाया। शादी का झांसा देकर आरोपी उसके साथ देहशोषण करता रहा। पूरी खबर पढ़े…

इटावा में दंपति ने खाया जहर, पति की मौत, झगड़े में पहले पत्नी ने खाया जहर

इटावा में पति-पत्नी के आपसी विवाद में दोनों ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। मामले में पति की मौके पर मौत हो गई। पत्नी को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। पहले पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खाया। पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाकर घर जाकर पति ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। पूरी खबर पढ़े…

खबरें और भी हैं…