केरल के CM ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर सवाल उठाया: कहा- कांग्रेस के न्याय पत्र में CAA का जिक्र नहीं, 370 का भी विरोध नहीं किया

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
केरल के CM पी विजयन ने राहुल की वायनाड सीट से अपना प्रत्याशी उतारा है। - Dainik Bhaskar

केरल के CM पी विजयन ने राहुल की वायनाड सीट से अपना प्रत्याशी उतारा है।

I.N.D.I. गठबंधन में शामिल केरल की लेफ्ट सरकार ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर सवाल उठाया है। राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कहा- CPI (M) के मेनिफेस्टो में CAA को रद्द करने की बात कही गई है, लेकिन कांग्रेस के घोषणापत्र में ऐसा कोई वादा नहीं किया गया है।

विजयन ने कहा कि कांग्रेस आर्टिकल 370 को हटाए जाने के फैसले के खिलाफ भी प्रोटेस्ट नहीं कर पाई थी। कांग्रेस वोट के लिए अपने मूल्यों से समझौता करने को तैयार है। ऐसे घोषणापत्र के जरिए कांग्रेस ने देश की आम जनता और अल्पसंख्यकों को धोखा देने का काम किया है।

स्मृति ईरानी बोलीं- कांग्रेस-लेफ्ट में ठगिंग और बेगिंग चल रही है
उधर, चेन्नई में एक रैली के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और लेफ्ट में खींचतान पर तंज किया है। स्मृति ने शनिवार को कहा- दिल्ली में हगिंग, केरल में बेगिंग और तमिलनाडु में ठगिंग चल रही है। एक तरफ लेफ्ट वाले केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारते हैं और दूसरी ओर दोनों पार्टियों के नेता दिल्ली में गले मिलते हैं। ये कैसा गठबंधन है।

दरअसल, कांग्रेस और लेफ्ट दोनों I.N.D.I.A. ब्लॉक का हिस्सा हैं। केरल की वायनाड सीट से CPI (M) ने एनी राजा को राहुल गांधी के खिलाफ अपना कैंडिडेट बनाया है। दोनों ने नामांकन भी दाखिल कर दिया है। भाजपा ने यहां से प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को उतारा है।

स्मृति ईरानी ने तमिलनाडु के नॉर्थ चेन्नई से भाजपा उम्मीदवार आर सी पॉल कनगराज के लिए कैंपेन किया।

स्मृति ईरानी ने तमिलनाडु के नॉर्थ चेन्नई से भाजपा उम्मीदवार आर सी पॉल कनगराज के लिए कैंपेन किया।

2019 में वायनाड में सबसे ज्यादा वोटों से जीते थे राहुल गांधी
2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड से लेफ्ट के पीपी सुनीर को 4.31 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया था। केरल में इतने ज्यादा अंतर से कोई भी उम्मीदवार नहीं जीता। राहुल ने इस सीट पर 64.94% वोट शेयर हासिल किया था। वहीं, NDA ने बीडीजे (S) नेता तुषार वेल्लापल्ली को समर्थन दिया था। उन्हें 78 हजार वोट मिले थे।

2019 में कांग्रेस को सबसे ज्यादा केरल से 19 सीटें मिली
2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने केरल में 20 में से 19 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को 15, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को 2, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी और केरल कांग्रेस (M) को एक-एक सीटें मिली थीं। वहीं, CPI (M) ने सिर्फ अलाप्पुझा की एक सीट जीती थी। राज्य में इस बार सेकेंड फेज में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी।

यह खबर भी पढ़ें…

केरल CM की अपील-टीवी पर द केरल स्टोरी न दिखाएं

केरल के CM पी विजयन ने दूरदर्शन पर फिल्म द केरल स्टोरी दिखाने की निंदा की है। उन्होंने ब्रॉडकास्टर से फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने को कहा है। पिनाराई ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह लोकसभा चुनावों से पहले केवल सांप्रदायिक तनाव को बढ़ाएगा। उन्होंने दूरदर्शन से यह भी कहा कि वह भाजपा और RSS के लिए प्रचार मशीन न बने। पूरी खबर पढ़ें…

केरल CM बोले- बीजेपी का फिर सत्ता में आना देश के लिए खतरा

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि अगर भाजपा तीसरी बार सत्ता में आती है तो देश बड़े खतरे में पड़ जाएगा, जिसके बाद पछताने का कोई मतलब नहीं होगा। देश में एक समुदाय के गाय खाने पर उन्हें देश के दुश्मन के रूप में पेश किया जा रहा है, इस वजह से सांप्रदायिक हिंसा हो रही है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…