केजरीवाल बोले- आम आदमी पार्टी I.N.D.I.A का हिस्सा: लोकसभा चुनाव में जितनी सीटें मिलेंगी, सभी जीतेंगे; BJP-कांग्रेस पर गारंटी शब्द चुराने का आरोप लगाया

नई दिल्ली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अरविंद केजरीवाल ने रविवार (31 दिसंबर) को AAP की कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की 12वीं बैठक को वर्चुअली संबोधित किया। - Dainik Bhaskar

अरविंद केजरीवाल ने रविवार (31 दिसंबर) को AAP की कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की 12वीं बैठक को वर्चुअली संबोधित किया।

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेशनल कोऑर्डिनेटर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार (31 दिसंबर) को कहा कि हमारी पार्टी I.N.D.I.A का हिस्सा है। हमें सीट शेयरिंग में जितनी सीटें मिलेंगी, हम उतनी सीटों पर अच्छे से चुनाव लड़ेंगे।

हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि कि हम वो सभी सीटें जीतें। केजरीवाल ने AAP की कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की 12वीं बैठक में ये बातें कहीं। वे इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए थे।

केजरीवाल ने कहा- लोकसभा चुनाव में पार्टी I.N.D.I.A के लिए जमकर प्रचार करेगी। जिन राज्यों में AAP चुनाव नहीं लड़ेगी, उन राज्यों के पार्टी वॉलंटियर्स दूसरे राज्यों में जाकर पार्टी को सपोर्ट करेंगे।

BJP के साथ कांग्रेस की आलोचना की
हालांकि, AAP को I.N.D.I.A का हिस्सा बताने के बावजूद केजरीवाल ने कांग्रेस की आलोचना भी की। उन्होंने कहा- कांग्रेस और भाजपा दोनों बड़ी पार्टियां ने देश पर 75 साल राज किया। ये लोग ऐसे ही इतनी आसानी से सत्ता नहीं छोड़ेंगे।

भाजपा और कांग्रेस ने हमारा ‘गारंटी’ और ‘मेनिफेस्टो’ शब्द तक चुरा लिया। अब ये लोग ‘मोदी की गारंटी’ और “कांग्रेस की गारंटी’ कहने लगे हैं। इन्होंने गारंटियां तो दीं, लेकिन किसी ने पूरी नहीं की। क्योंकि इनकी नीयत ठीक नहीं है। जबकि हम अपनी गारंटियां पूरी कर रहे हैं।

दिल्ली CM बोले- हमें जेल जाना पड़ेगा
केजरीवाल ने पार्टी वर्कर्स से कहा- AAP ने पिछले 12 साल में वह कर दिखाया जो दूसरी पार्टियां 75 साल में नहीं कर पाईं। देश की 1,350 राजनीतिक दलों के बीच AAP तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

अगर हम सफल नहीं होते और कुछ अच्छा नहीं करते तो हमारी पार्टी के 5 नेता जेल नहीं जाते। सभी अपने परिवार के साथ खुश होते। हमने जनता की भलाई के लिए जिन रास्तों को चुना है, उसमें हमें जेल जाना पड़ेगा।

ये खबरें भी पढ़ें…

मेडिटेशन के लिए होशियारपुर पहुंचे अरविंद केजरीवाल: 0 दिन तक विपश्यना सेंटर में लगाएंगे ध्यान

दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तरफ से दूसरा नोटिस भेजा गया। 21 दिसंबर को उन्हें ED के समक्ष पेश होना था, लेकिन वे ED का नोटिस छोड़ होशियारपुर से तकरीबन 9 किलोमीटर दूर आनंदगढ़ में धम्म-धज विपश्यना योग केंद्र तक पहुंच चुके हैं। जहां वे अगले 10 दिन तक मेडिटेशन करेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

अरविंद केजरीवाल का INDIA गठबंधन को इशारा: बठिंडा में बोले- पंजाब-चंडीगढ़ की 14 लोकसभा सीटें हमें दो

पंजाब के बठिंडा में विकास क्रांति रैली में पहुंचे आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब की 13 और चंडीगढ़ सीटों पर दावा ठोक दिया है।

उन्होंने कहा कि ये सीटें अगले साल आम आदमी पार्टी को दें। हालांकि उनकी यह अपील रैली में आए लोगों के लिए थी लेकिन इसे INDI गठबंधन से जोड़कर देखा जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…