केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP नेताओं का सामूहिक उपवास: जंतर-मंतर पर जुटे दिल्ली के मंत्री; भाजपा ने केजरीवाल के भ्रष्टाचार का मॉडल दिखाया

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) नेताओं ने रविवार को देशभर में सामूहिक उपवास शुरू किया। पार्टी के बड़े नेता दिल्ली के जंतर-मंतर पर सुबह उपवास के लिए पहुंचे।

आम आदमी पार्टी की मांग है कि शराब नीति घोटाले में 21 मार्च को गिरफ्तार हुए केजरीवाल को तुरंत रिहा किया जाए। उन्हें ED ने झूठे मुकदमे में फंसाया है। पार्टी ने X पर पोस्ट में कहा- तानाशाही के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। आओ मिलकर देश के बेटे के लिए आवाज उठाएं।

इससे पहले AAP ने 26 मार्च को भी देशभर में प्रदर्शन किया था। दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ता पीएम आवास का घेराव करने भी निकले थे, लेकिन उन्हें रास्ते में रोककर पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी नेताओं ने ‘शराब से शीश महल’ अभियान के तहत AAP के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने केजरीवाल के घर का मॉडल रखा और कहा कि ये दिल्ली के CM के भ्रष्टाचार का मॉडल है। इसके अलावा पार्टी ने शराब के बोतल के एक कटआउट पर संजय सिंह की तस्वीर दिखाकर प्रदर्शन किया।

केजरीवाल की गिरफ्तारी और AAP-भाजपा के प्रदर्शन मिनट टु मिनट…

लाइव अपडेट्स

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा नेताओं ने शराब की बोतल के कटआउट पर संजय सिंह की तस्वीर लगाई

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आतिशी ने कहा- केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पूरे देश में गुस्सा

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा-अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। लोग पूछ रहे हैं कि केजरीवाल कब बाहर आएंगे… केजरीवाल को लोग अपना बेटा और भाई मानते हैं… भाजपा की ED-CBI एक रूपए का भी भ्रष्टाचार का पैसा AAP के नाता के पास दिखा नहीं पाए हैं… भाजपा को 55 करोड़ रुपए का चंदा दिया गया अभी तक उसमें समन क्यों नहीं भेजा गया?

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष बोले- केजरीवाल बताएं उन्होंने दिल्ली को लूटकर कितना बड़ा राजमहल बनाया

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- आज हम अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार का मॉडल दिखा रहे हैं। वह राजमहल जिसमें अरविंद केजरीवाल रहते हैं। अरविंद केजरीवाल बताएं कि उन्होंने दिल्ली की जनता को लूटकर कितना बड़ा राजमहल बनाया है।

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा का शराब से शीश महल अभियान

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

AAP नेताओं के सामुहिक उपवास की तैयारी

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने दिल्ली के कथित शराब घोटाले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। ED ने केजरीवाल को 9 समन भेजा था। वे एक भी समन पर पेश नहीं हुए। इस दौरान ED और केजरीवाल दोनों समन को लेकर कोर्ट पहुंचे थे।

ED ने केजरीवाल को 17 मार्च को 9वां समन भेजा था। केजरीवाल 19 मार्च को समन के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे थे। उनकी याचिका पर 20 मार्च को सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने बार-बार समन भेजने को लेकर ED को तलब किया।

केजरीवाल ने कोर्ट से ये भरोसा मांगा था कि अगर वे पूछताछ के लिए ED जाते हैं तो उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाए। कोर्ट ने साफ किया कि केजरीवाल को ED के सामने पेश होना होगा, उनकी गिरफ्तारी पर रोक नहीं है। कोर्ट के फैसले के बाद इसी दिन शाम को ED केजरीवाल के घर पहुंची और करीब 2 घंटे की पूछताछ के बाद रात को गिरफ्तार कर लिया।

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ED ने केजरीवाल को 9 समन के बाद गिरफ्तार किया था

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

10 दिन ED की रिमांड में रहे, फिर तिहाड़ भेजा गया

केजरीवाल 22 मार्च से 1 अप्रैल तक ED की रिमांड पर थे। इसी दिन जांच एजेंसी ने उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने ED की दलीलें सुनने के बाद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया। कोर्ट में पेशी के दौरान केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री जो कर रहे हैं, वो देश के लिए ठीक नहीं है।

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केजरीवाल ने जेल में तीन किताबें मांगी

सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकील ने जेल में कोर्ट से तीन किताबें देने की मांगी रखी। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। इसमें गीता, रामायण और हाउ पीएम डिसाइड किताब शामिल है। केजरीवाल को 1 अप्रैल को ही मेडिकल जांच के बाद शाम करीब 4 बजे तिहाड़ लाया गया। उन्हें जेल नंबर 2 में अकेले रखा गया।

केजरीवाल से जेल में मिलने के लिए 6 लोगों को इजाजत है। इनमें उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, दो बच्चे, उनके निजी सचिव बिभव कुमार और आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक शामिल हैं।

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली शसराब नीति केस की टाइमलाइन

खबरें और भी हैं…