कांग्रेस की नजर दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर: लांबा बोलीं- कार्यकर्ताओं से कहा गया- तैयारी करें; बावरिया ने उनके बयान का खंडन किया

  • Hindi News
  • National
  • Delhi Lok Sabha Seats Vs Congress; Alka Lamba, Mallikarjun Kharge Rahul Gandhi

नई दिल्ली9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी 7 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार सकती है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में हुई बैठक में दिल्ली के कार्यकर्ताओं से सभी सीटों पर पूरी तैयारी से जुटने के लिए कहा गया। चार घंटे चली बैठक में 40 नेता शामिल थे। पूरी बैठक दिल्ली में कांग्रेस को मजबूत करने पर केंद्रित रही। यह जानकारी बैठक के बाद पार्टी नेता अलका लांबा ने दी।

अलका लांबा के बयान पर AICC दिल्ली कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि अलका लांबा एक प्रवक्ता हैं, लेकिन ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करने के लिए वह अधिकृत प्रवक्ता नहीं हैं। मैंने प्रभारी के तौर पर कहा है कि आज बैठक में ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई। मैं अलका लांबा के बयान का खंडन करता हूं।

कांग्रेस की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी अलका लांबा ने दी। अलका पहले आम आदमी पार्टी में थीं।

कांग्रेस की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी अलका लांबा ने दी। अलका पहले आम आदमी पार्टी में थीं।

कार्यकर्ताओं को सभी सीटों पर पूरी ताकत से जुटने को कहा
मीटिंग में हुए फैसलों की जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा- लोकसभा चुनाव में सात महीने बचे हैं और दिल्ली के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को सभी सात सीटों के लिए तैयारी करने के लिए कहा गया है। हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे यह बाद में तय किया जाएगा, लेकिन हमें दिल्ली की सभी 7 सीटों पर पूरी ताकत से तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का असर
अलका लांबा ने कहा- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद लोगों का कांग्रेस के प्रति नजरिया बदला है। बैठक के दौरान AAP नेताओं के खिलाफ मामलों पर भी चर्चा हुई।

AAP बोली- I.N.D.I.A. गठबंधन पर फैसला लेंगे
आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा- यदि कांग्रेस दिल्ली में गठबंधन नहीं बनाना चाहती है, तो I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं है। यह समय की बर्बादी है। AAP का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि गठबंधन की अगली बैठक में शामिल होना है या नहीं।

मुंबई में होनी है I.N.D.I.A. की अगली बैठक
I.N.D.I.A. गठबंधन की दो बैठकें हो चुकी हैं। पहली पटना में और दूसरी बेंगलुरु में। तीसरी बैठक मुंबई में होनी है। ऐसे में कांग्रेस का दिल्ली में सभी सीटों पर तैयारी शुरू करना केजरीवाल को नाराज कर सकता है।

खबरें और भी हैं…