कांग्रेस का न्याय संकल्प सम्मेलन आज: चुनाव अभियान की शुरुआत होगी; 45 साल पहले इंदिरा गांधी ने भी पूर्वी दिल्ली से चुनावी बिगुल फूंका था

  • Hindi News
  • National
  • Congress Delhi Ramlila Maidan Election Rally Update; Arvinder Singh Lovely

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जनसभा को संबाेधित करेंगे। - Dainik Bhaskar

रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जनसभा को संबाेधित करेंगे।

कांग्रेस शनिवार 3 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में न्याय संकल्प सम्मेलन करेगी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के मुताबिक गीता मैदान से सुबह 11 बजे शुरू हो रहे इस इवेंट में पोलिंग बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से लेकर वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

कांग्रेस की यह सम्मेलन इस मायने में भी खास है क्योंकि 45 साल पहले 1977 में चुनाव हारने के बाद इंदिरा गांधी ने भी 1979 में पूर्वी दिल्ली से ही चुनाव अभियान की शुरुआत की थी।

20 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होंगे
एक दिन पहले आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लवली ने बताया कि इस आयोजन में 20 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस ने इस आयोजन को न्याय सम्मेलन नाम देकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संदेश को आगे बढ़ाने की कोशिश की है। इसके जरिए पार्टी युवाओं महिलाओं, गरीबों, किसानों और श्रमिकों के लिए न्याय मांगने का काम करेगी।

सीट शेयरिंग पर मामला साफ नहीं, कांग्रेस दिल्ली की सातों सीटों पर प्रचार करेगी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंद लवली ने बताया कि INDIA ब्लॉक में शामिल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच दिल्ली में सीट शेयरिंग को लेकर कोई स्थिति साफ नहीं है। इसलिए कांग्रेस दिल्ली की सभी सातों सीटों पर चुनाव प्रचार करेगी। लवली ने कहा कि गठबंधन में रहते हुए चुनाव लड़ने का मतलब अपने सहयोगी दलों को चुनाव जीतने में मदद करना भी होगा।

ये खबरें भी पढ़ें…

खड़गे बोले- RSS-भाजपा जहर की तरह, इनसे दूर रहें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भुवनेश्वर में कहा था कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) और भाजपा जहर की तरह हैं। इनसे हमेशा दूर रहें। खड़गे ने कहा- 2024 लोकसभा चुनाव लोकतंत्र को बचाने का आखिरी मौका होगा। अगर इस चुनाव में भाजपा जीती तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस देश में दोबारा चुनाव नहीं होने देंगे। वे एक तानाशाह की तरह इस पर रोक लगाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…

राहुल गांधी की वजह से PM को नींद नहीं आती- खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को देहरादून में कहा कि राहुल गांधी की वजह से आज-कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नींद नहीं आती है। उनके सपने में पहले नेहरू, राजीव गांधी और सोनिया गांधी आते थे। भाजपा के लोग उन्हें विष्णु का 11वां अवतार बनाने पर लगे हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर…