कश्मीरी पश्मीना से लेकर जिगराना इत्र तक: G20 नेताओं को PM मोदी ने दिए हैंडमेड गिफ्ट, इनमें भारतीय संस्कृति की छाप

  • Hindi News
  • National
  • G20 Leaders Gifts Details; Kashmiri Pashmina Zighrana Perfume | Lula Da Silva Fumio Kishida

नई दिल्ली18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
1. UP के कन्नौज जिले में जिघराना इत्र। 2. G20 के लिए विशेष रूप से जारी किए गए डाक टिकट और सिक्के 3. दुनिया की सबसे कीमती चाय दार्जिलिंग और नीलगिरि चाय। - Dainik Bhaskar

1. UP के कन्नौज जिले में जिघराना इत्र। 2. G20 के लिए विशेष रूप से जारी किए गए डाक टिकट और सिक्के 3. दुनिया की सबसे कीमती चाय दार्जिलिंग और नीलगिरि चाय।

G20 समिट में दुनियाभर से आए नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीरी पश्मीना से लेकर जिगराना इत्र तक अनेक शानदार गिफ्ट दिए। तोहफे देते समय इस बात का खास ध्यान रखा गया है कि सभी गिफ्ट्स भारत की संस्कृति को दर्शाते हों।

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा की पत्नी रोजांगेला को कश्मीरी पश्मीना शॉल दिया गया। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की पत्नी को युको को कांजीवरम की सिल्क साड़ी भेंट की गई।

अब तस्वीरों के जरिए समझिए G20 नेताओं को क्या खास गिफ्ट दिए गए …

1. पीतल की पट्टी के साथ शीशम की लकड़ी का संदूक

PM मोदी ने शीशम की लकड़ी से बनाए गए संदूक को गिफ्ट किया। इस पर पीतल की पट्टी लगाई गई थी। संदूक भारत की संस्कृति और लोक कथाओं में एक विशेष स्थान रखता है। पहले इसका इस्तेमाल खजाना रखने के लिए होता था।

2. दुनिया का सबसे महंगा मसाला केसर

PM की तरफ से G20 नेताओं को कश्मीरी केसर भी दिया गया है। केसर दुनिया का सबसे महंगा मसाला है। इसे फारसी में जाफरान के नाम से भी जाना जाता है। केसर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

3. दुनिया की सबसे कीमती दार्जिलिंग और नीलगिरि चाय

दार्जिलिंग चाय दुनिया की सबसे कीमती चाय है। इसे 3000-5000 फीट की ऊंचाई पर तैयार किया जाता है। वहीं, नीलगिरि चाय की खेती दक्षिण भारत में होती है। इसे 1000-3000 फीट की ऊंचाई पर उगाया जाता है।

4. भारत का सबसे मशहूर जिगराना इत्र

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में जिगराना इत्र का सबसे अच्छा और ओरिजनल फ्लेवर मिलता है। इसे सदियों पुरानी परंपरा के हिसाब से तैयार किया जाता है। कारीगर इस इत्र को चमेली और गुलाब जैसे फूलों से तैयार करते हैं।

5. खादी का स्कार्फ

इसे कपास, रेशम, जूट या ऊन से बनाया जाता है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सबसे महत्वपूर्ण प्रतीकों में से एक खादी भी है। महात्मा गांधी ने भारतवासियों को वेस्टर्न कपड़ों को छोड़कर खादी के इस्तेमाल की लिए प्रेरित किया था।

6. PM मोदी की तरफ से जारी किए गए कॉइन-बॉक्स​

PM मोदी ने 26 जुलाई 2023 को विशेष G20 डाक टिकट और सिक्के जारी किए थे। इसे भारत की G20 अध्यक्षता के उपलक्ष्य में किया गया था। इनके डिजाइन भारत के G20 लोगो और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की थीम पर हैं।

7. दुनिया के सबसे बड़े सदाबहार वन का शहद

PM मोदी ने मेहमानों को गिफ्ट में सुंदरबन का शहद भी दिया है। बता दें कि सुंदरबन दुनिया का सबसे बड़ा सदाबहार वन है। यहां जंगली मधुमक्खियां होती हैं।सुंदरबन का शहद 100 फीसदी शुद्ध होने के साथ ही बहुत स्वादिष्ट होता है। इसमें फ्लेवोनोइड्स की मात्रा अधिक होती है। ये शहद सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है।

8. दुनिया का सबसे फेमस कश्मीरी पश्मीना शॉल

कश्मीरी पश्मीना शॉल पूरी दुनिया में अपनी शानदार फैब्रिक के लिए फेमस है। इस शॉल को बेहद रेयर फैब्रिक से बनाया जाता है। यह ऊन चांगथांगी भेड़ से मिलता है। इसके लिए भेड़ के बालों की कटाई नहीं की जाती। उसे कंधी किया जाता है। चांगथांगी भेड़ सिर्फ 14,000 फीट की ऊंचाई पर पाई जाती है। पश्मीना शॉल को कुशल कारीगर सदियों पुरानी प्रक्रियाओं से तैयार करते हैं। इसे पूरी तरह हाथ से बनाया जाता है।

9. आंध्र प्रदेश में उगाई जाने वाली अराकू कॉफी

अराकू कॉफी दुनिया की पहली टेरेइर मैप्ड कॉफी है। यह आंध्र प्रदेश की अराकू घाटी में जैविक बागानों में उगाई जाती है। इसकी खेती बिना रसायनों के इस्तेमाल से की जाती है। अराकू कॉफी की सुगंध बेहद खास होती है। यह अपने स्वाद के लिए फेमस है।

मामले से जुड़ी दैनिक भास्कर की ये खास खबरें भी पढ़ें …

1. भारत मंडपम में 29 देशों की संस्कृति की झलक

देश में आयोजित हुई G20 समिट खत्म हो चुकी है। इससे एक दिन पहले भारत मंडपन में कल्चर कॉरिडोर का इनॉगरेशन हुआ। इसमें G20 के 20 देशों के अलावा आमंत्रित किए गए 9 देशों की सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया गया। यहां फिजिकल और डिजिटल फॉर्म में विदेशों की पहचान और लोकतंत्र से जुड़ी चीजें रखी गईं थी। पूरी खबर पढ़ें …

2. G20 समिट के बाद भारत में दो दिन से अटके कनाडाई PM रवाना

G20 समिट के लिए भारत आए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो 2 दिन दिल्ली में फंसे रहने के बाद अपने देश रवाना हो गए। उन्हें समिट खत्म होने के बाद रविवार रात को ही कनाडा जाना था। हालांकि, प्लेन में तकनीकी खराबी आने की वजह से उनका प्लेन टेकऑफ नहीं कर पाया। पूरी खबर पढ़ें …

खबरें और भी हैं…