कलम छोड़ बैडमिंटन लेकर मैदान में उतरे कर्मचारी: 5 राज्यों के 45 कर्मचारी 25 नवंबर तक शिमला में दिखाएंगे अपनी खेल प्रतिभा

शिमला40 मिनट पहले

शिमला में बैडमिंटन खेलते खिलाड़ी।

हिमाचल के शिमला में इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट डिपार्टमेंट नॉर्थ जोन की तीन दिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू हो गई है। कर्मचारी ऑफिस को छोड़ मैदान में उतरे हैं। टूर्नामेंट का आगाज राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया। टूर्नामेंट में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल के 45 कर्मचारी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस टूर्नामेंट में 25 नवंबर तक खिलाड़ी अपने खेल का दमखम दिखाएंगे।

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि खेल के लिए 5 राज्यों के खिलाड़ी शिमला आए हैं। राजधानी में सभी खिलाड़ियों का स्वागत है। डिपार्टमेंट द्वारा स्पोर्ट्स एक्टिविटी को कराने का आइडिया सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर इस विभाग के अधिकारियों के हाथ में पेन होता है, लेकिन आज विभाग के खिलाड़ी रैकेट और शटलर से अपना दम दिखाएंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी मैदान में जीत के लिए उतरता है और जीत की भावना हर खिलाड़ी में होना आवश्यक भी है। राज्यपाल ने कहा कि इस टूर्नामेंट के जरिए सभी खिलाड़ी शारीरिक रूप से फील्ड में उतरेंगे। जिससे ऑफिस के काम का प्रेशर भी खत्म होगा।

खबरें और भी हैं…