कर्मचारियों को सैलरी न देने पर घिरी AAP सरकार: केंद्रीय मंत्री रिजीजू ने केजरीवाल पर कसा तंज; CM मान बोले- आज जारी कर देंगे

चंडीगढ़22 मिनट पहले

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार कर्मचारियों को वेतन न देने पर घिर गई है। सितंबर महीने का एक हफ्ता गुजर चुका है लेकिन अगस्त का वेतन नहीं मिला। नियम के मुताबिक हर महीने की पहली तारीख को वेतन मिल जाना चाहिए। मगर, सरकार के पास वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। इस पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि शाम तक सभी कर्मचारियों को वेतन मिल जाएगा।

इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल को घेर लिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल भारत को नंबर वन बनाना चाहते हैं लेकिन एक साल में पंजाब के लिए उन्होंने क्या किया?। उन्होंने इशारों में कहा कि पहले पंजाब के कर्मचारियों को वक्त पर वेतन तो दे दो।

भगवंत मान अरविंद केजरीवाल के साथ हरियाणा दौरे पर हैं। जहां उनसे इस बारे में सवाल पूछा गया।

भगवंत मान अरविंद केजरीवाल के साथ हरियाणा दौरे पर हैं। जहां उनसे इस बारे में सवाल पूछा गया।

पंजाब भाजपा ने भी साधा निशाना
पंजाब भाजपा के महासचिव सुभाष शर्मा ने कहा कि AAP सरकार कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रही। मेरा सीएम भगवंत मान से निवेदन है कि अरविंद केजरीवाल की राजनीति चमकाने के लिए देश भर में हर महीने करोड़ों के विज्ञापन और हेलिकॉप्टर घुमाने के बजाय वेतन दो।

वित्त मंत्री बोले- प्रोसेस की वजह से देरी हुई
वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि सरकार ने 9 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया है। इस वजह से प्रोसेस में देरी हुई है। सबका वेतन आज जारी कर दिया गया है। इस दौरान हमने 18 हजार नई भर्ती भी की है। इस वजह से 3-4 दिन की देरी हुई है।

खबरें और भी हैं…