कर्नाटक सेक्स स्कैंडल- SIT ने पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन बनाई: वीडियो शेयर करने वालों पर कार्रवाई होगी; आरोपी प्रज्वल के खिलाफ ब्लूकॉर्नर नोटिस जारी

  • Hindi News
  • National
  • Prajwal Revanna Sex Scandal Update; HD Revanna SIT Custody | Karnataka News

बेंगलुरु1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
प्रज्वल रेवन्ना JDS के हासन से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 26 अप्रैल को सेकंड फेज में वोटिंग हुई थी। - Dainik Bhaskar

प्रज्वल रेवन्ना JDS के हासन से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 26 अप्रैल को सेकंड फेज में वोटिंग हुई थी।

कर्नाटक के हासन से JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना के महिलाओं से यौन उत्पीड़न केस की जांच कर रही SIT ने पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

SIT हेड और ADGP बीके सिंह ने कहा कि पीड़ित महिलाएं 6360938947 पर कॉल कर सकती हैं। उन्हें SIT ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है, टीम खुद जाकर उनसे बात करेगी।

SIT ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे रेवन्ना और पीड़ित महिलाओं के वीडियो सोशल मीडिया या पर्सनल मैसेंजर एप्लिकेशन पर शेयर न करें। शेयरिंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लूकॉर्नर नोटिस जारी हो गया है। 26 अप्रैल को वोटिंग के बाद प्रज्वल जर्मनी चले गए थे। वहीं, किडनैपिंग केस में उनके पिता एचडी रेवन्ना 8 मई तक SIT की हिरासत में रहेंगे।

एचडी रेवन्ना को SIT ने 3 मई को पूर्व PM देवगौड़ा के घर से अरेस्ट किया था।

एचडी रेवन्ना को SIT ने 3 मई को पूर्व PM देवगौड़ा के घर से अरेस्ट किया था।

पीड़ितों को आर्थिक मदद देगी कर्नाटक सरकार
कर्नाटक कांग्रेस ने रविवार को ऐलान किया कि वह हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े सेक्स स्कैंडल की पीड़ित महिलाओं को आर्थिक मदद देगी। कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM शिवकुमार की मौजूदगी में यह घोषणा की।

सुरजेवाला ने बेलगावी में मीडिया से चर्चा के दौरान PM नरेंद्र मोदी और अमित शाह से 10 सवाल भी पूछे। जिसमें उन्होंने ये आरोप लगाया कि PM प्रज्वल का सच जानते थे, फिर भी उन्होंने सच छिपाया।

वीडियो सामने आने के बाद पार्टी से सस्पेंड हुए प्रज्वल
28 अप्रैल को प्रज्वल के खिलाफ उनकी पुरानी हाउसमेड ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। इसके बाद प्रज्वल के करीब 200 से ज्यादा वीडियो सामने आए। दावा किया गया है कि महिलाएं खुद को छोड़ने की गुहार लगा रही हैं और प्रज्वल वीडियो शूट कर रहे हैं। आरोपों के बाद प्रज्वल को 30 अप्रैल को जनता दल एस से सस्पेंड कर दिया गया। प्रज्वल पूर्व PM एचडी देवगौड़ा के पोते हैं।

एचडी रेवन्ना और प्रज्वल के खिलाफ किडनैपिंग का भी केस दर्ज किया गया है। केस में एचडी रेवन्ना के करीबी सतीश बबन्ना को भी गिरफ्तार किया है।

यह खबर भी पढ़ें…
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस- एचडी रेवन्ना 8 मई तक हिरासत में

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लूकॉर्नर नोटिस जारी हो गया है। 26 अप्रैल को सेकेंड फेज की वोटिंग के बाद प्रज्वल जर्मनी चले गए थे। वहीं, अपहरण मामले में उनके पिता एचडी रेवन्ना की SIT हिरासत 8 मई तक बढ़ा दी गई है।उन्हें किडनैपिंग केस में 3 मई को अरेस्ट किया गया था। रेवन्ना की अग्रित जमानत की अपील खारिज होने के बाद यह कार्रवाई हुई। पूरी खबर पढ़ें

BJP नेता ने पहले ही हाईकमान को लिखी थी चिट्ठी- 2976 अश्लील वीडियो में प्रज्वल भी

26 अप्रैल 2024 को कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट पर वोट डाले गए। यहां से पूर्व PM एचडी देवगौड़ा के 33 साल के पोते प्रज्वल रेवन्ना चुनाव लड़ रहे हैं। वोटिंग से पहले सोशल मीडिया पर 200 से ज्यादा अश्लील वीडियो वायरल हुए। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वायरल वीडियो में दिख रहीं महिलाएं खुद को छोड़ने की गुहार लगाती हुई रो रही हैं और प्रज्वल वीडियो शूट कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…