कर्नाटक में महिला ने नदी में बेटे को फेंका, मौत: पुलिस बोली- मगरमच्छ ने हमला किया; पति ने कहा था- गूंगे बच्चे को कहीं फेंक आओ

बेंगलुरु35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस ने कहा- महिला को पहले से पता था कि नदी में कई मगरमच्छ हैं। (फाइल) - Dainik Bhaskar

पुलिस ने कहा- महिला को पहले से पता था कि नदी में कई मगरमच्छ हैं। (फाइल)

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में एक महिला ने 6 साल के दिव्यांग बच्चे को मगरमच्छ वाली नदी में फेंक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार (6 मई) बताया कि महिला ने पति से झगड़े के बाद यह कदम उठाया। बच्चे के शव पर चोट के निशान थे। उसका एक हाथ भी गायब था।

पुलिस ने कहा- आशंका है कि बच्चे की मौत मगरमच्छ के हमले के कारण हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि महिला को पहले से पता था कि नदी में मगरमच्छ हैं। बेटे के दिव्यांग होने के कारण उसका पति से कई बार झगड़ा हुआ है। उसके पति ने पहले कई बार कहा है कि हमारा बेटा बोल नहीं सकता है। तुमने इसको पैदा ही क्यों किया है। गूंगे बच्चे को कहीं फेंक आओ।

गोताखोरों ने बच्चे को ढूंढने की कोशिश की थी
पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7 बजे अपने बेटे को घर के पास काली नदी की एक नहर में फेंका था। पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद गोताखोरों के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन अंधेरा होने की वजह से पुलिस को बच्चा नहीं मिला।

रविवार सुबह बच्चे का शव बरामद किया गया। शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि मगरमच्छों ने बच्चे पर हमला किया है। पड़ोसियों ने ही पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के बीच बेटे के दिव्यांग होने के कारण झगड़ा होता था। दोनों बेटे के दिव्यांग होने की वजह से नाराज थे।

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में हर साल मगरमच्छ के हमले से 1 हजार से ज्यादा मौतें होती हैं।

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में हर साल मगरमच्छ के हमले से 1 हजार से ज्यादा मौतें होती हैं।

UP के बहराइच में भी मगरमच्छ के हमले से मौत हुई थी
इसके पहले 31 मार्च को भी मगरमच्छ के हमले से मौत का मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच में सामने आया था। यहां घाघरा नदी के करीब से गुजर रहे 12 साल के दिनेश को मगरमच्छ ने घसीट लिया और उसपर हमला कर दिया। इसमें दिनेश की मौत हो गई। जिले में मगरमच्छ के हमले से किशोर के मौत की यह घटना पहली नहीं थी। इससे पहले भी कई जाने मगरमच्छ के हमले में जा चुकी हैं। पूरी खबर पढ़ें…

यह खबर भी पढ़ें…

मगरमच्छ का ऊंट पर अटैक का VIDEO, पैर में दांत लगते ही ऊंट उछला, जान बचाने के लिए दौड़ा

कोटा में मगरमच्छ का ऊंट पर हमला करने का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल, 10 फीट लंबी मादा मगरमच्छ नदी किनारे बैठी थी। इस दौरान एक ऊंट उसकी रेंज में आ गया। मगरमच्छ दबे पांव नदी से निकली, फिर मौका देखकर शिकार की तरफ बढ़ने लगी। नजदीक पहुंचते ही उसने हमला कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…