कर्नाटक के लिंगायत संत गिरफ्तार: ​​​​​​​चित्रदुर्ग जेल से अस्पताल शिफ्ट, सीने में दर्द की शिकायत; नाबालिग लड़कियों से रेप का है आरोप

चित्रदुर्ग6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक के श्री मुरुघ मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू को शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शरणारू पर मठ के स्कूल में पढ़ने वाली 2 नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न का आरोप है। कर्नाटक पुलिस ने शरणारू को गुरुवार को गिरफ्तार किया था। हालांकि सीने में दर्द की शिकायत के बाद शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इसके पहले शरणारू चित्रदुर्ग जिला जेल ले गए थे। वहीं, पुलिस शनिवार को ओपन कोर्ट में शरणारू को पुलिस रिमांड में लेने की मांग करेगी।

राहुल गांधी को लिंगादीक्ष कर चुके हैं शरणारू
अगस्त में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं डीके शिवकुमार और केसी वेणुगोपाल के साथ चित्रदुर्ग में मुरुघा मठ गए थे। मुरुघा मठ एक प्रभावशाली संस्थान है, जहां नियमित रूप से आने वाले राजनेताओं की एक लंबी सूची है। शरणारू ने राहुल गांधी को ‘लिंगादीक्ष’ भी किया था। यह एक आधिकारिक समारोह है जिसमें किसी शख्स को लिंगायत संप्रदाय में आमंत्रित किया जाता है।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू पर नाबालिगों का यौन उत्पीड़न का आरोप है। दो नाबालिगों ने उनके खिलाफ दो साल तक यौन उत्पीड़न करने की शिकायत की थी। तहरीर के आधार पर मैसूर सिटी पुलिस ने शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

मठ के स्कूल में पढ़ती हैं पीड़िताएं
आरोप लगाने वाली किशोरियों का कहना है कि वे मठ की ओर से संचालित स्कूल में पढ़ती हैं, उनकी उम्र 15 और 16 साल है। संत ने उनका साढ़े तीन साल से अधिक समय तक यौन शोषण किया। पीड़ित 24 जुलाई को हॉस्टल से निकलीं और 25 जुलाई को कॉटनपेट पुलिस स्टेशन पहुंचीं। इसके बाद 26 अगस्त को उन्होंने मैसूर के नजराबाद पुलिस स्टेशन में लिंगायत संत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

खबरें और भी हैं…