करीना ने खुलकर कहा 42 साल की हो जाऊंगी: महिलाएं ही नहीं पुरुष भी छुपाते हैं उम्र, यंग दिखने की चाहत से हो सकता है डिप्रेशन

  • Hindi News
  • Women
  • Not Only Women, Men Also Hide Age, Wanting To Look Young Can Lead To Depression

नई दिल्ली2 घंटे पहलेलेखक: ऐश्वर्या शर्मा

  • कॉपी लिंक

करीना कपूर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। जल्द ही वह आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्‌ढा’ में दिखेंगी। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बेबाकी से स्वीकार किया कि वह इस साल 42 साल की हो जाएंगी और उन्हें यह बात कबूल करने में कोई दिक्कत नहीं है।

जबकि कई एक्ट्रेस अपनी उम्र को छुपाती हैं। हालांकि ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित करीना की तरह ही अपनी उम्र नहीं छुपातीं। हमारी सोसाइटी में महिलाओं का उम्र छुपाना बहुत आम है लेकिन क्यों?

कम उम्र बताना अच्छा लगता है

दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के मनोचिकित्सक डॉक्टर राजीव मेहता के बताया कि हमारे समाज में कम उम्र को अच्छा बताया जाता है। कई क्रीम और साबुन के विज्ञापन भी उम्र को छुपाने का संदेश देते हैं। ऐसे में समाज की यह सोच बन गई है कि कम उम्र यानी अच्छा दिखना। यह उन्हें अच्छा भी महसूस कराता है।

वैसे भी हर कोई अपनी उम्र से छोटा ही दिखना चाहता है, ऐसे में उम्र भी कम बताते हैं। वहीं, एक्टर अपनी उम्र इसलिए छुपाते हैं ताकि उन्हें काम ज्यादा मिले। कम उम्र जिंदगी को दर्शाती है और बुढ़ापा अंत को। इसलिए महिला खुद को यंग बताती हैं।

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर बिना मेकअप के फोटो पोस्ट की तो उन्हें ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ा।

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर बिना मेकअप के फोटो पोस्ट की तो उन्हें ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ा।

गेरास्कोफोबिया के भी कुछ लोग शिकार

गेरास्कोफोबिया एक तरह का डर होता है। इसमें इंसान उम्र बढ़ने से डरता है। डॉक्टर राजीव मेहता के अनुसार अगर कोई व्यक्ति अपनी उम्र को स्वीकार न करे या बूढ़ा होने से डरने लगे तो वह एंग्जाइटी का शिकार हो सकता है। यह एक मानसिक बीमारी बन सकती है।

जब व्यक्ति एक ही चीज के बारे में हमेशा सोचता है तो वह बाकी चीजों पर ध्यान नहीं देता और गुस्से, डिप्रेशन, अकेलेपन से घिर जाता है।

गेरास्कोफोबिया एक यूनानी शब्द है। गेरास का मतलब होता है बूढ़ा आदमी और फोबिया का मतलब है डर।

गेरास्कोफोबिया एक यूनानी शब्द है। गेरास का मतलब होता है बूढ़ा आदमी और फोबिया का मतलब है डर।

कटरीना कैफ से लेकर कंगना तक ने बोला झूठ

कटरीना कैफ ने मीडिया को कहा था कि वह रणबीर कपूर से छोटी हैं। जबकि दोनों की उम्र एक ही है। इसी तरह हमेशा बेबाकी से बोलने वालीं कंगना रनौट भी अपनी उम्र को लेकर झूठ बोल चुकी हैं।

साल 2009 में उन्होंने कहा था कि वह 22 साल की हैं जबकि उनका पासपोर्ट मीडिया के सामने आया तो उसके हिसाब से वह 28 साल की थीं।

सुष्मिता से रोहमन ने छुपाई थी उम्र

सुष्मिता सेन जब मॉडल रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप में थीं, तब उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि लंबे समय तक रोहमन ने उसने अपनी उम्र छुपाई। वह जब भी उनसे ऐज पूछती थीं तो वह अंदाजा लगाने को कहते। कई लड़के अपनी उम्र को बताने में सहज महसूस नहीं करते।

इस बारे में डॉक्टर राजीव मेहता कहते हैं कि लड़कियों की तरह लड़के भी कम उम्र बताकर या छुपाकर अच्छा महसूस करते हैं। वह भी जिंदगी भर जवान दिखना चाहते हैं।

दुनिया में 4-6% लोग ही गेरास्कोफोबिया से ग्रस्त होते हैं।

दुनिया में 4-6% लोग ही गेरास्कोफोबिया से ग्रस्त होते हैं।

5 लोगों में से 1 ने लिखी झूठी उम्र

नीदरलैंड के इरास्मस विश्वविद्यालय ने डेटिंग ऐप का सर्वे किया। इसमें 5 में 1 व्यक्ति ने अपनी ऑनलाइन डेटिंग प्रोफाइल पर झूठी उम्र लिखी हुई थी।

इस सर्वे में पुरुषों ने अपनी उम्र छुपाने के लिए पीछे यह तर्क दिया कि वह अच्छा महसूस करने के लिए जवान लड़की के साथ डेट करना चाहते हैं।

बढ़ रहा एंटी-एजिंग कॉस्मेटिक्स का बाजार

हर महिला खूबसूरत और जवान दिखना चाहती है, भले ही उनकी उम्र 50 के पार ही क्यों न हो। आजकल बाजार में कई एंटी-एजिंग प्रोडक्ट बिक रहे हैं जो दावा करते हैं कि इनके इस्तेमाल से त्वचा को झुर्रियों से बचाया जा सकता है।

एसीनेल्सन की मार्केट रिसर्च के अनुसार भारत में 3000 करोड़ की स्किन केयर मार्केट है। इसमें 60 करोड़ रुपए से ज्यादा का बाजार केवल एंटी-एजिंग कॉस्मेटिक्स का है।

कुंवारी लड़कियों का खून पीती थीं एलिजाबेथ बाथरी

हंगरी राजघराने से ताल्लुक रखने वालीं एलिजाबेथ बाथरी इतिहास की सबसे क्रुर रानी बताई जाती है। वह 16वीं शताब्दी की सीरीयल किलर थीं।

माना जाता है कि खुद को जवान रखने के लिए उन्होंने 650 से ज्यादा कुंवारी लड़कियों का कत्ल किया। वह उनके खून से नहाती थीं और पीती भी थीं।

एलिजाबेथ बाथरी गरीब लड़कियों को महल में अच्छे पैसों पर नौकरी करने के लालच में बुलाती थीं।

एलिजाबेथ बाथरी गरीब लड़कियों को महल में अच्छे पैसों पर नौकरी करने के लालच में बुलाती थीं।

मिस्त्र की रानी गधी के दूध से नहाती थीं

मिस्त्र की रानी क्लियोपेट्रा को बेहद खूबसूरत माना गया है। इतिहासकारों के अनुसार वह जवान दिखने के लिए दिन में 2 बार गधी के दूध से नहाती थीं। इस दूध में एंटी एजिंग गुण होते हैं। स्कॉटलैंड की रानी मैरी हमेशा कम उम्र का दिखना चाहती थीं। इसके लिए वह खुद को काफी समय देती थीं। वह स्किन को एजिंग से बचाने के लिए वाइन से नहाती थीं।

यही नहीं चीन की रानी वू जेटियन उम्र को छुपाने के लिए दिन में 3 बार मूंग दाल का मास्क चेहरे पर लगाती थीं।

खबरें और भी हैं…