कमल की नई किस्म लॉन्च, इसमें 108 पंखुड़ियां: नेशनल बॉटनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने नाम दिया- नमोह-108; इसके रेशों से कपड़े और इत्र भी बना

  • Hindi News
  • National
  • Namoh 108 Lotus | BJP Jitendra Singh Unveiled New Variety Of Lotus Flower

लखनऊ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
लखनऊ में CSIR ने नेशनल बॉटनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने इसे लॉन्च किया है। - Dainik Bhaskar

लखनऊ में CSIR ने नेशनल बॉटनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने इसे लॉन्च किया है।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को 108 पंखुड़ियों वाले कमल के फूल की एक नई किस्म लॉन्च की। इसे नमोह 108 नाम दिया गया है। लखनऊ में CSIR के नेशनल बॉटनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने इसे तैयार किया है।

लॉन्चिंग के दौरान जितेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने केंद्र में 10 साल का समय पूरा किया है। इसलिए इसे उनका नाम देना उनके उत्साह के लिए एक शानदार उपहार है।

क्या हैं नमोह 108 की खासियत
NBRI ने दावा किया है कि नमोह 108 कमल की यह किस्म मार्च से दिसंबर तक फूल सकती है। इसमें 108 पंखुड़ियां हैं। इसके अलावा इसमें एमिनो एसिड, पॉलीफेनॉल्स, फ्लेवनॉइड्स और फैटी एसिड जैसे तत्व शामिल हैं। इसे बीजों के जरिए तालाब, झील और गमलों में भी ग्रो किया जा सकता है।

नमोह 108 पहला फूल है जिसका जीनोम इसकी विशेषताओं की पूरी तरह से सीक्वेंसिंग करता है।

नमोह 108 पहला फूल है जिसका जीनोम इसकी विशेषताओं की पूरी तरह से सीक्वेंसिंग करता है।

नमोह 108 से कपड़े और इत्र भी बनाए
​​​​​​​
सिंह ने नमोह 108 के रेशों से बने कपड़ों और इत्र फ्रोटस भी जारी किया। यह इत्र नमोह 108 के फूलों से निकाला गया है। इसे NBRI ने फ्रैगरेंस एंड फ्लेवर डेवलपमेंट सेंटर कन्नौज की मदद से तेयार किया है। जितेंद्र सिंह ने लोटस मिशन भी लॉन्च किया और कहा कि यह प्रोजेक्ट एक मिशन मोड में शुरू किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…