एयर पॉल्यूशन के लिए माइनिंग माफिया भी जिम्मेदार: स्मॉग का ठीकरा पराली पर थोपने की रणनीति, अकेले महेंद्रगढ़ में 150 से ज्यादा जगह अवैध खनन

हरविंदर यादव, नांगल चौधरी12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली के आसपास बढ़ते एयर पॉल्यूशन में महेंद्रगढ़ जिले में होने वाले अवैध खनन का भी अहम रोल है। जिले में डेढ़ सौ से ज्यादा जगह अवैध माइनिंग होती है। - Dainik Bhaskar

दिल्ली के आसपास बढ़ते एयर पॉल्यूशन में महेंद्रगढ़ जिले में होने वाले अवैध खनन का भी अहम रोल है। जिले में डेढ़ सौ से ज्यादा जगह अवैध माइनिंग होती है।

हरियाणा में अवैध खनन एक कड़वा सच है। खनन माफिया और अफसरशाही के गठजोड़ के चलते इस पर रोक नहीं लग पा रही। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) से लेकर सुप्रीम कोर्ट के तमाम सख्त निर्देश इनके आगे फेल नजर आते हैं। अगर महेंद्रगढ़ जिले की बात करें तो यहां पराली ना के बराबर जलाई जाती है। इस इलाके में एयर पॉल्यूशन की मुख्य वजह धड़ल्ले से होने वाल अवैध खनन ही है। अकेले महेंद्रगढ़ जिले में डेढ़ सौ से ज्यादा जगह पर अवैध माइनिंग होती है।

दिल्ली-NCR समेत महेंद्रगढ़ जिले में पिछले लगभग दो हफ्तों से