इस साल ज्यादा गर्मी का अनुमान, 20 दिन लू चलेगी: अगले हफ्ते 2° से 5° तापमान बढ़ सकता है, MP-महाराष्ट्र समेत 6 राज्य ज्यादा तपेंगे

  • Hindi News
  • National
  • IMD April May Heat Wave Warning; MP Maharashtra Gujarat | Odisha Andhra Pradesh

नई दिल्ली23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जब किसी मैदानी क्षेत्र में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाता है तो इसे हीटवेव की स्थिति कहा जाता है। - Dainik Bhaskar

जब किसी मैदानी क्षेत्र में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाता है तो इसे हीटवेव की स्थिति कहा जाता है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस साल ज्यादा गर्मी का अनुमान लगाया है। अप्रैल से जून के बीच तीन महीने तापमान ज्यादा रहेगा। वहीं इस बार 20 दिनों तक लू की संभावना जताई गई, जो अमूमन 8 दिनों तक रहती है।

IMD के मुताबिक, अगले तीन महीनों में देश के छह राज्यों मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में गर्मी का ज्यादा असर रहेगा। अगले हफ्ते तापमान 2 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है।

अप्रैल-जून के दौरान भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक लू चलेगी।

लू के चलते फसलों पर क्या असर होगा
IMD ने सोमवार को कहा कि तापमान में बढ़ोत्तरी से गेहूं की तैयार फसल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। IMD डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय मोहपात्रा ने कहा, मध्य प्रदेश में इस समय तापमान 37-40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है और अगले सप्ताह 42 डिग्री तक जाने की संभावना है। चूंकि राज्य में गेहूं की कटाई का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है, इसलिए कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर तापमान 35 डिग्री से ऊपर चला गया तो भी पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

गेहूं की फसल अक्टूबर में बोई जाती है वहीं कटाई अप्रैल के आसपास शुरू होती है। भारत ने 2022-23 के दौरान 1,105.5 मिलियन टन गेहूं का उत्पादन किया। इसमें से उत्तर प्रदेश का हिस्सा 30.40 प्रतिशत, मध्य प्रदेश का 20.56 प्रतिशत, पंजाब का 15.18 प्रतिशत, हरियाणा का 9.89 प्रतिशत और राजस्थान का 9.62 प्रतिशत था।

जानिए वह स्थिति जब हवाएं बन जाती हैं लू
भारत में जब किसी मैदानी क्षेत्र का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक एवं पहाड़ी क्षेत्रों में कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक पहुँच जाता है तो इसे हीटवेव की स्थिति माना जाता है। इसके अतिरिक्त सामान्य तापमान से 7 डिग्री सेल्सियस अथवा उससे अधिक की बढ़ोत्तरी को गंभीर हीटवेव की स्थिति माना जाता है।

देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश में गर्मी ने दिखाया असर, कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट

MP के कुछ जिलों में बादल छा सकते हैं। इसके बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

MP के कुछ जिलों में बादल छा सकते हैं। इसके बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

मध्यप्रदेश में गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। IMD भोपाल के वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि अब प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव का असर भी रहेगा। गुना, शिवपुरी, छतरपुर, टीकमगढ़, अशोकनगर, जबलपुर, मंडला और बालाघाट में अगले 1-2 दिन तक तक हीट वेव, यानी गर्म हवाएं भी चलेंगी।

मौसम विभाग के अनुसार- 2 अप्रैल की रात और 5 अप्रैल को उत्तर भारत में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होंगे। इसके दो से 3 दिन बाद मध्यप्रदेश में इनका मामूली असर हो सकता है। कुछ जिलों में बादल छा सकते हैं। इसके बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

राजस्थान में कंट्रोल रहेगा तापमान, पारा 40 डिग्री के नीचे रहा
राजस्थान में अप्रैल के पहले सप्ताह तापमान कंट्रोल रहने की संभावना है। 5-6 अप्रैल से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आ सकता है, जिससे राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इससे पहले तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है। आसमान में हल्के बादल भी छाए रहने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…

छत्तीसगढ़ में 38 डिग्री पार पहुंचा पारा, स्कूल की टाइमिंग बदली

छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री के भी पार पहुंच गया है।

छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री के भी पार पहुंच गया है।

छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे तापमान के बाद 5 जिलों के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। बीजापुर, खैरागढ़, मोहला मानपुर, बालोद और कोरबा में स्कूल सुबह 7 से 11 बजे तक खुलेंगे। छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री के भी पार पहुंच गया है। राजनांदगांव में 41 डिग्री, रायपुर में 38.8 डिग्री, बीजापुर में 38.6 डिग्री, दंतेवाड़ा 38.4, दुर्ग में 38.6 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

बिहार में अगले 5 दिनों में 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा

बिहार में अगले 5 दिनों तक प्रदेश के अधिकतर जिलों के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

बिहार में अगले 5 दिनों तक प्रदेश के अधिकतर जिलों के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

पटना सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में सोमवार को तेज गर्म हवा चली। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी हवा चलने लगी है। अगले 5 दिनों तक प्रदेश के अधिकतर जिलों के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान 38 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावनाएं हैं।

खबरें और भी हैं…