अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तान ने मनाया 77वां स्वतंत्रता दिवस: BSF ने पाक रेंजर्स को दी शुभकामनाएं; जीरो लाइन पर मिले दोनों देशों के अधिकारी

अमृतसर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमृतसर स्थित अटारी-वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तान ने अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। भारत ने दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए सोमवार को पाक रेंजर्स को स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी। दोपहर के समय कुछ समय के लिए अटारी सीमा पर दोनों देशों ने अपने-अपने दरवाजों को खोला और सीनियर अधिकारी जीरो लाइन पर मिले।

BSF के सीनियर अधिकारियों ने पाक रेंजर्स को मिठाइयां दीं। वहीं पाक रेंजर्स ने भी मिठाइयां देकर BSF का धन्यवाद किया। सीनियर अधिकारियों के अलावा सरहद पर पहरा देने वाले दोनों देशों के जवानों ने भी एक दूसरे को मिठाइयां देकर और हाथ मिला शुभकामनाएं दी। वहीं दोनों देशों में अमन-शांति की कामना भी की गई।

77वें स्वतंत्रत दिवस की पहली शाम अटारी बॉर्डर पर 35 हजार से अधिक सैलानी पहुंचे।

77वें स्वतंत्रत दिवस की पहली शाम अटारी बॉर्डर पर 35 हजार से अधिक सैलानी पहुंचे।

मंगलवार को पाकिस्तान देगा भारत को शुभकामनाएं
वहीं मंगलवार को भारत 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस दौरान पाक रेंजर्स के जवान भी BSF को इस शुभ दिन पर शुभकामनाएं देंगे। मंगलवार भी दोनों देशों के जवान एक दूसरे के साथ मिठाइयों का आदान प्रदान करेंगे।

गणतंत्र दिवस और त्योहारों पर भी होती है मिठाई एक्सचेंज
भारत पाकिस्तान के जवान सरहद पर सिर्फ स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस पर ही नहीं, बल्कि दोनों देशों में मनाए जाने वाले मुख्य त्योहारों पर भी मिठाइयों का आदान प्रदान करते हैं। भारत ईद पर पाक रेंजर्स को शुभकामनाएं देता है, वहीं पाक रेंजर्स होली दिवाली पर भी मिठाइयों का आदान-प्रदान करते हैं।

खबरें और भी हैं…