अगस्त के आखिरी 4 दिन भी बारिश के आसार नहीं: मानसून में अब तक 8 राज्यों में सामान्य से ज्यादा बारिश; केरल में सबसे कम

  • Hindi News
  • National
  • Monsoon Rainfall Analysis Update; Kerala MP Bhopal | Himachal Pradesh Uttarakhand

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
रविवार शाम मुंबई में तेज बारिश हुई। - Dainik Bhaskar

रविवार शाम मुंबई में तेज बारिश हुई।

अगस्त में सिर्फ चार दिन बाकी हैं। तेज बारिश होने के बजाय धूप चटखने के साथ मामूली बूंदाबांदी हो रही है। हालत यह है कि देश के कई राज्यों में दूसरा सावन भी बारिश को तरस गया। किसानों के माथों पर उभरी चिंता की लकीरों से सूखे की आहट सुनाई दे रही हैं।

1 जून को मानसून की शुरुआत होने के बाद से देश के सिर्फ आठ राज्य ऐसे हैं, जहां सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। इनमें जम्मू कश्मीर (11%), हिमाचल प्रदेश (36%), उत्तराखंड (12%), हरियाणा (12%), गुजरात (20%), राजस्थान (16%) और तेलंगाना (13%) शामिल हैं।

21 राज्यों में सामान्य से कम बारिश हुई है। 47% कम बारिश के साथ केरल इस लिस्ट में सबसे आगे है। इसके बाद मणिपुर 46 फीसदी और झारखंड 36 फीसदी के साथ तीसरे नंबर पर हैं। मध्यप्रदेश में 11% कम बारिश के साथ इस सूची में 15वें नंबर पर है।

राज्यों का हाल जान लीजिए…

मध्यप्रदेश में 20 साल में दूसरी बार अगस्त में मानसून ब्रेक हुआ
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अब तक सामान्य से 32% कम बारिश हुई है। मौसम केंद्र के इंचार्ज डायरेक्टर वेद प्रकाश सिंह कहते हैं कि 2017 के बाद बारिश में इतनी कमी दिख रही है। 20 साल में यह दूसरा मौका है जब अगस्त में मानसून ब्रेक हुआ है।

यह ब्रेक 1-2 सितंबर को खत्म हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने 1-2 सितंबर को जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में सिस्टम एक्टिव होने का अनुमान जताया है। इससे तेज बारिश हो सकती है। फिलहाल, प्रदेशभर में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं गर्मी-उमस वाला मौसम रहेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

छत्तीसगढ़: मानसून पर ब्रेक, 5 डिग्री चढ़ा पारा
छत्तीसगढ़ में बारिश थमने से गर्मी बढ़ने लगी है। अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक ज्यादा है। नमी तेजी से घट रही है और उमस बढ़ रही है। आज भी मौसम ऐसा ही रहेगा। हालांकि बस्तर संभाग में कहीं-कहीं पर बारिश की संभावना जताई गई है। बाकी जिलों में भी तापमान बढ़ने के आसार हैं।​​​​​​​ पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…