अखिलेश से एक सीट पर मनमुटाव…BJP ने उठाया फायदा: नीतीश ने जयंत की राजनाथ से करवाई मुलाकात…10 दिन में बन गई बात – Ghaziabad News

गाजियाबाद11 मिनट पहलेलेखक: सचिन गुप्ता

  • कॉपी लिंक
भाजपा से गठबंधन के सवाल पर रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा- आज मैं किस मुंह से इनकार करुं। - Dainik Bhaskar

भाजपा से गठबंधन के सवाल पर रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा- आज मैं किस मुंह से इनकार करुं।

सपा ने रालोद को 7 लोकसभा सीट का ऑफर किया था, मगर बात मुजफ्फरनगर सीट पर बिगड़ गई। रालोद इसे छोड़ना नहीं चाहती थी। यहीं से दोनों दलों के बीच ये खाई और बढ़ती गई। इसी मनमुटाव का BJP ने फायदा उठाया। इसमें जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार और केसी त्यागी ने मिडिएटर की भूमिका निभाई। दोनों नेताओं ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से जयंत चौधरी की मुलाकात कराई।

इस दौरान राजनाथ सिंह ने चौधरी अजित सिंह से अपने पुराने