अंबाला में गैस सिलेंडर फटा, 2 की मौत: 5 घायल; चाय बनाते वक्त ब्लास्ट, दीवारें गिरी, 15 दिन पहले किराए पर लिए थे कमरे

अंबालाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
अंबाला में गैस सिलेंडर फटने से घायल युवक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। - Dainik Bhaskar

अंबाला में गैस सिलेंडर फटने से घायल युवक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

हरियाणा के अंबाला कैंट में शुक्रवार देर शाम गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से बड़ा धमाका हुआ। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से जख़्मी हो गए। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हुई थी, जबकि दूसरे व्यक्ति ने PGI चंडीगढ़ जाते वक्त दम तोड़ दिया। एक व्यक्ति को गंभीर हालत में PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

हादसा टांगरी बांध के पास न्यू शक्ति नगर में एक मकान में चाय