YSRCP के 2 राज्यसभा सांसदों का इस्तीफा: TDP में शामिल हो सकते हैं; अब जगन की पार्टी के 9 राज्यसभा सांसद रह जाएंगे

  • Hindi News
  • National
  • Jagan Reddy YSRCP Crisis; Rajya Sabha MP Resigns | Andhra Pradesh Politics

नई दिल्ली30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दोनों नेता चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP मे शामिल हो सकते हैं। - Dainik Bhaskar

दोनों नेता चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP मे शामिल हो सकते हैं।

वाईएसआर जगन मोहन रेड्डी की पार्टी YSRCP के 2 राज्यसभा सांसदों ने गुरुवार (29 अगस्त) को पार्टी और संसद से इस्तीफा दे दिया। मोपीदेवी वेंकटरमण और बेदा मस्तान राव ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को अपना इस्तीफा सौंपा।

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के बाद YSRCP को यह बड़ा झटका है। दोनों नेताओं की चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP मे शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इन सांसदों के जाने के बाद,YSRCP के पास राज्य सभा में 9 और लोकसभा में 4 सांसद रह जाएंगे।

मोपीदेवी वेंकटरमण और बेदा मस्तान राव की पॉलिटिकल प्रोफाइल…

दोनों नेताओं की TDP में शामिल होने की संभावना
मोपीदेवी वेंकटरमण 2020 में राज्यसभा सांसद बने और जून 2026 तक कार्यकाल था। वेंकटरमण जगन मोहन रेड्डी के पिता, दिवंगत वाईएस राजशेखर रेड्डी की सरकार में राज्य मंत्री के रूप में काम किया था। 2019 में वेंकटरमण TDP से YSRCP में शामिल हो गए थे। वहीं बेदा मस्तान राव 2022 में राज्यसभा सांसद बने और जून 2028 में कार्यकाल समाप्त होना था। राव कांग्रेस पार्टी से YSRCP में शामिल हुए थे। अब दोनों नेताओं की TDP में जाने की संभावना है।

यह खबर भी पढ़ें…

जगन के पुराने फैसलों पर चंद्रबाबू का फुलस्टॉप, आंध्र में ‘3-कैपिटल’ का गेमओवर​​​​​​

‘सरकार का आदर्श वाक्य ‘स्टेट फर्स्ट’ होगा। हमें नहीं पता कि हमारी आर्थिक स्थिति क्या है। हम नहीं जानते कि राज्य पर कितना कर्ज है, कहां से पैसा उधार लिया गया और क्या गिरवी रखा गया। हम ‘स्टेट फर्स्ट’ के साथ काम करेंगे और सभी के डेवलपमेंट का टारगेट रखेंगे।’ TDP ने लोकसभा की 25 सीटों में से 16 और विधानसभा की 175 में से 135 सीटें जीती हैं, यानी अब आंध्र की सियासत और डेवलपमेंट की चाबी चंद्रबाबू नायडू के पास लौट आई है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…